फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फिर से अतिक्रमण की चपेट में आया पुरानी मंडी रोड

फिर से अतिक्रमण की चपेट में आया पुरानी मंडी रोड

Fri, 22 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
फिर से अतिक्रमण की चपेट में आया पुरानी मंडी रोड
फिर से अतिक्रमण की चपेट में आया पुरानी मंडी रोड
विज्ञापन

चरखी दादरी
शहर के पुरानी सब्जी मंडी रोड पर अतिक्रमण ने फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। नगर परिषद ने कुछ दिन पहले यहां से अतिक्रमण हटाया था लेकिन अब फिर से हालात यहां पहले जैसे बनने लगे हैं। रेहड़ीधारकों की मनमानी के चलते यहां दिनभर जाम की स्थित रहती है और इसके चलते सबसे अधिक परेशानियां दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। वहीं, नगर परिषद अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बुधवार को आयोजित बैठक में डीसी ने नगर परिषद अधिकारियों को शहर से अतिक्रमण का खात्मा करने के निर्देश भी दिए थे।
पुरानी सब्जी मंडी सड़क पर फिर से रेहड़ीधारकों ने रेहड़ी लगानी शुरू कर दी हैं जिससे इस रोड पर फिर से अतिक्रमण बढने लगा है। नगर परिषद ने कुछ रोज पहले ही पुरानी सब्जी मंडी रोड पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया था। इस दौरान यहां से काफी संख्या में रेहड़ियां भी हटवाई गई थी। आसपास सड़क से अतिक्रमण को हटाया गया था। सड़क के दोनों ओर की जगह को पूरी तरह से खाली करवा दिया गया था। काफी दुकानदारों का सामान भी नगर परिषद की ओर से कब्जे में लिया गया था। इस दौरान नगर परिषद अधिकारियों ने भविष्य में यहां रेहड़ियां न लगाने की भी चेतावनी रेहड़ीधारकों को दी गई थी। अब रेहड़ी चालकों व दुकानदारों ने फिर से यहां अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। सड़क के दोनो ओर रेहड़ियां फिर से लगनी शुरू हो गई हैं जिससे यहां अब फिर से जाम की स्थिति बनने लगी है। आसपास गंदगी भी बढ़ने लगी है। नियमित रूप से सफाई न होने की वजह से आम लोगों व दुकानदारों के लिए भी परेशानी बढ़ गई है। इस रास्ते से रेलवे रोड को जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी मंडी समीप होने की वजह से आम लोगों को भी परेशानी हो रही है। विदित रहे डीसी विजय कुमार सिद्प्पा ने शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश नप अधिकारियों को दे रखे हैं डीसी के निर्देश पर नगर परिषद की ओर से समय- समय पर शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाए जाने के कुछ दिन बाद ही फिर से वहीं हालात बन जाते हैं।
विज्ञापन

वर्जन:
सोमवार से अतिक्रमण अभियान हम चलाएंगे। एक दफा पहले भी रेहड़ीधारकों को हम चेतावनी दे चुके हैं। डीसी के निर्देशों पर अमल कर जल्द ही शहर से अतिक्रमण को हटवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय यादव, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed