फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कबड्डी में थिलोड़ की टीम बनी विजेता

कबड्डी में थिलोड़ की टीम बनी विजेता

Fri, 11 Aug 2017 01:52 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में थिलोड़ की टीम बनी विजेता
कबड्डी में थिलोड़ की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

तोशाम।
वीरवार को सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में खंड व जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का कबड्डी और खो-खो के फाइनल मैच हुए। कबड्डी के फाइनल मैच के 19 आयु वर्ग में बीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थिलोड़ की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक खरकड़ी-झांवरी की टीम को पराजीत कर प्रथम स्थान पाया। ऊंची कूद में 14 आयु वर्ग में आईपीएस स्कूल ईश्रवाल के छात्र टींकू प्रथम, मेगा माईंड स्कूल का छात्र दूसरे व एनजेएम स्कूल बुशान का छात्र तीसरे स्थान पर रहा।

17 आयु वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम का छात्र रवि प्रथम, बाबा मुंगीपा विद्यापीठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का छात्र अंकित दूसरे व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी का छात्र राहुल तीसरे स्थान पर रहा। जेवलिंग थ्रो के 19 आयु वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजीणा का छात्र योगेश प्रथम, आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम का छात्र अंकित दूसरे स्थान पर रहा। डिस्क्स थ्रो के 19 आयु वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजीणा का छात्र योगेश प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम का छात्र देवेंद्र दूसरे स्थान पर रहा। ऊंची कूद में 14 आयु वर्ग में बीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विद्यालय थिलोड का छात्र साहिल प्रथम, कैप्टन हाई स्कूल का छात्र सुमित दूसरे स्थान पर रहा। 17 आयु वर्ग में प्रगति स्कूल संड़वा का छात्र दिनेश प्रथम व बीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थिलोड़ का अंकित दूसरे स्थान पर रहा। 19 आयु वर्ग में बाबा मुंगीपा विद्यापीठ का छात्र कपून प्रथम, बीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थिलोड़ का छात्र सोमबीर दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी के 14 आयु वर्ग में फाईनल मुकाबला राजकीय उच्च विद्यालय छपार रांगड़ान व मेगा माईंड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम की टीमों के बीच हुआ। छपार रांगड़ान की टीम ने मैगा माईंड की टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। 17 आयु वर्ग में फाइनल मुकाबला राजकीय उच्च विद्यालय छपार रांगड़ान व बीआर स्कूल थिलोड की टीमों के बीच हुआ। छपार रांगड़ान की टीम ने बीआर स्कूल की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान पाया। 19 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में बीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थिलोड़ की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक खरकड़ी-झांवरी की टीम को पराजीत कर प्रथम स्थान पाया। खो-खो में 14 आयु वर्ग में फाइनल मुकाबले में राजकीय उच्च विद्यालय थिलोड की टीम को पराजीत कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुल्हेड़ी की टीम ने प्रथम स्थान पाया। 17 आयु वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुल्हेड़ी की टीम ने मैगा माईंड स्कूल तोशाम की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान पाया। बालीवाल में 17 व 19 आयु वर्ग में बाबा मुंगीपा विद्यापीठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रथम रही। इस मौके पर प्रतियोगिता के जोनल सचिव प्राचार्य केके शर्मा, प्रदीप सांगवान, राजेश कुमार, कोच बिजेंद्र पंघाल, जिलेसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed