{"_id":"598b6d054f1c1ba6778b4642","slug":"21502309637-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण
बवानीखेड़ा
बिजली कटौती से नाराज गांव पुर के ग्रामीणों ने कस्बे के बिजलीघर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। ग्रामीणों की मांग है कि उनको पूरी वोल्टेज के साथ सही बिजली आपूर्ति दी जाए।
ग्रामीण विनोद, विजय, बीरसिंह, संजय, बदला, ईश्वर, हरिप्रसाद, कुलदीप, रोशनी, सुनेहरी, संतोष, बिमला आदि ने बताया कि पिछले कई माह से उनके घरों में बिजली की वोल्टेज बहुत कम आ रही है। उनके घरों की लाइट दीयों के समान जलती है। ग्रामीण कई बार विभाग के अधिकारियों से नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उनके गांव में सबसे ज्यादा कट लगते है और बिजली की आपूर्ति सही प्रकार से नहीं हो रही है। बिजली विभाग के एसडीओ के सी ढांडा ने बताया कि उनसे गांव पुर के ग्रामीण बिजली की समस्या को लेकर मिले थे। दो दिन में उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।