{"_id":"598a17d54f1c1ba6048b4927","slug":"21502222293-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों को 8.58 करोड़ की एक और ग्रांट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों को 8.58 करोड़ की एक और ग्रांट जारी
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतों को 8.58 करोड़ की एक और ग्रांट जारी
चरखी दादरी।
पंचायतों को विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से अब एक और 8.58 करोड़ की ग्रांट जारी हो गई है। यह बजट 14 वें वित्त आयोग की प्लान के तहत मंजूर हुआ है। यह राशि गांव की जनसंख्या के आधार पर खर्च होगी।
जानकारी के अनुसार करीब ढाई साल बाद जिले की पंचायतों को विकास कार्यों के लिए पैसा मिलना शुरू हुआ है। गांवों में इस समय बरसाती पानी निकासी की अधिक समस्या बनी हुई हैं। कई गांवों में पेयजल लाइन बिछाए जाने पर वहां पक्की गलियों का निर्माण करवाया जाना जरूरी है। कई गांवों की तो हालात काफी बदतर है। कई गांवों में सामुदायिक केंद्र भी बनने हैं। इस राशि को सरपंच अपने स्तर पर गांव के विकास कार्यों पर खर्च कर सकेंगे।
जिले में है चार ब्लॉक
चरखी दादरी जिला बनने के बाद यहां चार ब्लॉक बनाए गए हैं जिनमें दादरी ब्लॉक, बाढड़ा ब्लॉक, बौंद कलां व झोझू कलां ब्लॉक शामिल हैं। झोझू कलां में दादरी व बाढड़ा ब्लॉक के कुछ गांवों को तोड़कर शामिल किया गया है। इन चारों ब्लॉकों में बीडीपीओ के पद सृजित हो चुके हैं लेकिन इन ब्लॉकों में सभी पद भरे न होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिला स्तर के पंचायत अधिकारी न होने की वजह से विकास कार्य गति नहीं पकड़ पा रहे हैं। समय- समय पर सरपंचों को विकास कार्यों के लिए गाइड लाइन की जरूरत पड़ती है। अधिकतर गांवों में युवा सरपंच है उन्हें मार्गदर्शन के लिए पंचायत अधिकारियों की मदद लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
बड़ी राशि के रूप में 9 करोड़ 30 लाख का बजट जून माह में ही जारी हो चुका है। पिछले दिनो करीब 100 गांवों के विकास कार्यो के लिए नौ करोड़ 30 लाख का बजट जारी हो चुका है। इस बजट से अधिकतर गांवों में गलियां व सामुदायिक केंद्र बनाए जाने हैं। कई गांवों में स्कूली कमरे भी बनने हैं।
बाक्स---इन ब्लॉकों को मिली राशि
दादरी प्रथम ब्लॉक के लिए तीन करोड़ 36 लाख 36 हजार की राशि जारी की गई है। इसी प्रकार दादरी द्वितीय ब्लॉक के गांवों के लिए दो करोड़ 92 लाख 95 हजार रुपये व बाढड़ा ब्लॉक के गांवों के लिए दो करोड़ 98 लाख 29 हजार की राशि जारी की गई है।
वर्जन--
केंद्र सरकार की स्कीम के तहत यह राशि मिली है। गांवों की जनसंख्या के आधार पर विकास राशि खर्च की जाएगी। इस राशि से छोटे स्तर के विकास कार्य पूरे किए जा सकेंगे।
सुरेंद्र सिंह, सेक्रेटरी पंचायत विभाग