{"_id":"596d0b764f1c1b08758b46bb","slug":"21500318582-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौंदकलां में डेढ़ घंटे बरसे बदरा, दो जोहड़ लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौंदकलां में डेढ़ घंटे बरसे बदरा, दो जोहड़ लबालब
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंदकलां में डेढ़ घंटा बरसे बदरा, दो जोहड़ लबालब
बौंदकलां। सावन महीने के दूसरे सोमवार को बौन्दकलां क्षेत्र में सुबह करीब डेढ़ घंटा बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया।
दो दिनों से लगातार उमस ने लोगों को जीना मुश्किल किया हुआ था। रविवार रात्रि को भीआसमान में बादल छाए रहें। हवा भी बंद होने के कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल था। सोमवार सुबह साढ़े चार बजे भी हल्की बारिश होनी शुरू हो गई। काले काले बादल घुमड़-घुमड़ कर सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर दस बजे तक लगातार झमाझम बारिश हुई। बारिश से बौंदकलां के 2 जोहड़ भी लबालब हो गए और गलियों में भी पानी जमा हो गया। जमकर पानी बरसने से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है।