फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   31 गांवों में बिजली कट बने परेशानी

31 गांवों में बिजली कट बने परेशानी

Wed, 05 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
31 गांवों में बिजली कट बने परेशानी
31 गांवों को नहीं मिल पा रही शेड्यूल के मुताबिक बिजली
विज्ञापन

बौंदकलां।
33 केवीए सब पावर स्टेशन सांजरवास और धारेडू के अधीन आने वाले 31 गांवों में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा जारी बिजली आपूर्ति शेड्यूल के मुताबिक नहीं मिल पा रही। इन गांवों में पिछले दो रातों से हर एक घंटे बाद पावर कट लगाया जा रहा है। वहीं, मौसम में बदलाव आने से बढ़ी उमस के चलते लोगों की रातों की नींद उड़ी हुई है। ये मामला रोहतक रेंज आयुक्त की बैठक में भी नायब तहसीलदार ने उठाया था। इसके बाद से ही मामला ठंडे बस्ते में पड़ा नजर आ रहा है।
इस क्षेत्र में न ही कोई आंधी और न ही बारिश हुई। इसके बावजूद भी 33 हजार वोल्टेज की लाइन ब्रेक डाउन करना या जंपर उड़ना आम बात हो गई है। इसके चलते रात्रि के समय बिजली आपूर्ति की समस्या गंभीर होती जा रही है। मंगलवार को भी सांजरवास सब स्टेशन में रात्रि पौने बारह बजे ही बिजली आपूर्ति शुरू की गई। जबकि इन गांवों में बिजली आपूर्ति शेडयूल के अनुसार साढ़े सात बजे का है। 20 गांवों में बार-बार कटों से जीना दूभर बना हुआ है।
विज्ञापन

बौन्दकलां फीडर में आते है अक्सर फॉल्ट
रविवार रात्रि को भी बौन्दकलां फीडर के गांवों बौन्दकलां, बौन्दखुर्द व रणकोली में रात्रि साढ़े दस बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई थी। वो भी एक घंटे के बाद फिर कट लग गया। इसके बाद एक बजे बिजली आई। उसके बाद निगम ने तीन बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद एक पांच बजे कट फिर से लग गया। उसके बाद साढ़े पांच बजे बिजली आपूर्ति छोड़ी गई जो कि साढ़े छह बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में नहीं मिल रही रात को पूरी बिजली
गांव बौन्दकलां, बौन्दखुर्द, रणकोली, निमड़ी, मालकोष, ऊण, सांजरवास, सांवड़, फौगाट, सांकरोड़, बास, रानीला, भागेश्वरी, अचीना, झींझर, लांबा, कोहलावास, मिसरी, मिर्च, कमोद, जयश्री, सौंफ, कासनी, हिंडोल, धारेडू, मानहेरू, नांगल, मधु माधवी, सांगा, कायला व बडाला शामिल है।
चरखी पॉवर हाउस में ओवरलोड की समस्या से नहीं चल रही लाइन: जेई
चरखी पावर हाउस से दोनों पावर हाऊसों एक साथ नहीं चल पा रहे है। इसके साथ ही सांजरवास पावर हाऊस ओवरलोड होने के कारण अक्सर फॉल्ट की समस्या रहती है। इसके चलते ही रात्रि को कट लगाने पड़ते है। प्रवीन कुमार, जेई

रात्रि को दी जाएगी पूरी बिजली : एक्सईएन
दोनों पावर हाउसों को अलग अलग लाइनों पर चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी समस्या है उसे एसडीओ से बात करके समाधान करवा दिया जाएगा। भागीरथ, एक्सईएन, बिजली निगम, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed