{"_id":"5953fac74f1c1b1c6b8b4630","slug":"21498675911-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारकर पुलिस ने बरामद किए 18 सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा मारकर पुलिस ने बरामद किए 18 सिलेंडर
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापा मारकर पुलिस ने बरामद किए 18 सिलेंडर
भिवानी। कालाबाजारी की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने छापा मारा और 18 सिलेंडर बरामद किए। सिलेंडर पकड़े जाने के बाद पुलिस व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे है। अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली कि उत्तमीबाई स्कूल के पास छोटी गुगा मेड़ी क्षेत्र में सिलेंडरों की कालाबाजारी हो रही है। जिसके बाद एएसआई कृष्णपाल के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। यहां एक घर में बहुत से सिलेंडर रखे थे। पुलिस ने जांच की तो 15 घरेलू व तीन कॉमर्शियल सिलेंडर मिले। सूचना देकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने पहुंचकर कर कार्रवाई की। आगे की कार्रवाई के लिए उपायुक्त कार्यालय भेजी गई। इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी फाइल उन्होंने पुलिस से ली है और उच्च अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एएसआई कृष्णपाल ने बताया कि सिलेंडरों की कालाबाजारी की सूचना पर छापेमारी की गई। 18 सिलेंडर बरामद किए हैं। अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी जांच कर रहे है, जिसके आधार कार्रवाई की जाएगी।