फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ऑटो में सफर कर रहे हैं तो जरा संभल कर...

ऑटो में सफर कर रहे हैं तो जरा संभल कर...

Thu, 22 Jun 2017 03:04 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
ऑटो में सफर कर रहे हैं तो जरा संभल कर...
ऑटो में जाएंगे तो बहुत पछताएंगे, कीमती सामान हो जाता है चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सावधान! अगर आप भी शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए ऑटो में सफर करते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। पिछले कुछ दिनों से ऑटो में सफर करने वाली सवारियों का सामान चोरी करने के मामले लगातार आ रहे हैं। चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य ऑटो में बैठी सवारियों को लगातार निशाना बना रहे हैं। सवारियों को जब तक चोरी का पता चलता है तब तक चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके होते हैं। लगातार बढ़ रही घटनाओं के बीच पुलिस ने बुधवार दो महिलाओं को गिरफ्तार कर कई मामलों के खुलासे का दावा किया है। शहर में सिटी बसें बंद होने के बाद ऑटो ही यातायात का प्रमुख साधन है। ऐसे में हजारों ऑटों में रोजाना सवारी करने वालों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

बहन के घर जा रही महिला का पर्स उड़ाया
ऐसा ही एक मामला बुधवार को सामने आया। सोनीपत के गांव कुमासपुर निवासी रेणू ने बताया कि उसका मायका भालौठ में है। वह 21 जून को गांव भालौठ से अपनी बहन दिल्ली के समसपुर निवासी रितू के पास जा रही थी। वह ऑटो में सवार होकर भालौठ से शीला बाईपास पहुंची। यहां से जब वह गुरुग्राम की बस में बैठी तो दिल्ली बाईपास पर परिचालक ने टिकट मांगा। जब महिला ने अपना बैग देखा तो उसका पर्स नहीं मिला। पर्स में एक जोड़ी सोने की बाली और नौ हजार रुपये थे।
विज्ञापन


शादी की खरीदारी करने आईं मां बेटी को बनाया निशाना
झज्जर के गांव डीघल निवासी माया देवी ने 19 जून को पुलिस को शिकायत दी थी। माया अपनी बेटी निशा के साथ शादी का सामान खरीदने किला रोड पर आई थी। तभी निशा क ीतबीयत खराब हो गई। इस पर वे वापस जाने के लिए किला रोड से ऑटो में बैठ गए। ऑटो में पहले से ही दो महिला बैठी थीं। पुराने बस स्टैंड पर दोनों महिलाएं ऑटो से उतर गईं। कुछ ही देर में निशा की ज्यादा तबियत खराब हो गई। इस पर माया ने चालक से गोहाना अड्डा स्थित एक डॉक्टर के पास जाने के लिए बोला। यहां पर आने के बाद जब महिला ने किराया देने के लिए बैग खोला तो इसमें रखे छोटे पर्स की चेन खुली थी। पर्स से 20 हजार रुपये चोरी हो गए थे। माया का आरोप है कि ऑटो से उतरने वाले दोनों महिलाओं ने ही उसके रुपये चोरी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के रिटायर्ड अधिकारी से भी चोरी किए थे रुपये
करौंथा के नफे सिंह सेना से रिटायर्ड हैं। नफे सिंह ने बताया था कि वह 6 जून की सुबह ऑटो में बैठकर झज्जर मोड़ से सैनिक बोर्ड कार्यालय जा रहे थे। ऑटो चालक ने नफे सिंह को गोहाना अड्डा पर उतार दिया। उस ऑटो में दो महिलाएं और एक छोटा बच्चा पहले से बैठे थे। जब बुजुर्ग कार्यालय में पहुंचा तो उनकी जेब से 5800 रुपये, दो कैंटीन कार्ड और एक आधार कार्ड गायब था।

पिछले दिनों सामने आई ऐसी ही कुछ वारदात
- 16 जून को गांव भालौठ निवासी जगदीश बैंक से 74 हजार रुपये निकालकर सोनीपत स्टैंड से बस स्टैंड जाने के लिए ऑटो में सवार हो गए थे। इसी बीच लड़कियों ने उनकी जेब से रुपये चोरी किए थे।
- इसी तरह खरावड़ निवासी राजबाला 16 जून को बेटी और बेटे की शादी के लिए बड़ा बाजार में खरीदारी करने आई थी। राजबाला के बैग में दो लाख रुपये रखे थे। लाल मस्जिद के पास राजबाला ने छोटे बच्चे की बेल्ट खरीदने के बाद बैग से रुपये निकाले तो दो लाख रुपये गायब मिले। उसने भी ऑटो में रुपये चोरी होने की बात कही थी।
- पीजीआई स्टाफ नर्स भिवानी के मुंढाल खुर्द निवासी मोनिका ऑटो में बैठकर नया बस स्टैंड पहुंची थी। इसके बाद मोनिका गांव जाने वाले बस में बैठी तो उसके बैग के अंदर पर्स नहीं था। पर्स में एक घड़ी, 1200 रुपये, पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेज थे।
- इसी तरह बड़ा बाजार में खरीदारी करने आई महिला के बैग से दो लाख रुपये चोरी हो गए।

दूसरे जिलों में भी सक्रिय है गिरोह
ऑटो में चोरी करने वाला गिरोह रोहतक के अलावा दूसरे जिलों में भी सक्रिय है। बुधवार को गिरफ्तार दोनों महिलाओं से इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि शहर में इस गिरोह के अन्य सदस्य भी सक्रिय हैं। इसके अलावा आरोपी महिलाओं के बारे में अन्य जिलों की पुलिस को भी सूचना दी गई है। ताकि संबंधित जिले की पुलिस अपने क्षेत्र में हुई ऐसी वारदातों में पूछताछ कर सके।
ऑटो वालों की भी होती है मिलीभगत
इस तरह के गिरोह में कुछ ऑटो चालकों की भी मिली भगत होती है। गिरोह में शामिल चालक महिलाओं या दूसरे सदस्यों को लेकर शहर में घूमते हैं। अन्य सवारियों को बैठाने और उनका सामान चोरी होने के बाद चालक ऑटो में खराबी होने की बात कहकर सवारियों को उतार देता है। गिरोह के सदस्य ऑटो में ही सवार रहते हैं। वारदात के बाद सभी के बीच चोरी की गई रकम का बंटवारा होता है। इसके बाद चालक अलग रूट पर सवारियों को निशाना बनाते हैं। ऑटो चालक के छीनाझपटी के भी कई मामले सामने आ चुके हैं।

महिलाओं पर रहती है खास नजर
ऑटो में चोरी करने वाले गिरोह महिलाओं को ज्यादा निशाना बनाता है। इसलिए गिरोह में भी महिलाएं ज्यादा रहती हैं। ऑटो में दो आरोपी महिलाएं सवार हो जाती हैं। जब कोई महिला सवारी ऑटो में आती है तो पहले से सवार गिरोह की महिलाएं उसे बीच में बैठा लेती हैं। इसके बाद दोनों ओर से चोरी का प्रयास किया जाता है। जैसे ही ऑटो में सवारियों की संख्या बढ़ती है तो वे हाथ साफ कर देती हैं। कुछ आरोपी महिलाएं अपने बच्चों को साथ रखकर वारदात करती हैं। बच्चे को गोद में इधर उधर करने के बहाने चोरी करती हैं।

गिरफ्तार महिलाओं ने स्वीकारी कई वारदात
बुधवार को पुलिस ने ऑटो मेें सवार होकर यात्रियों की नकदी और आभूषण चोरी करने वाले गिरोह की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं ने तीन वारदात का खुलासा किया है। दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। डीघल निवासी माया देवी की शिकायत के बाद ही सब्जी मंडी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। जांच के बाद पुलिस ने पानीपत की बबीता पत्नी राजेंद्र और मुन्नी पत्नी प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने रोहतक में तीन वारदात को अंजाम दिया है।

गिरफ्तार की गई एक महिला का पति जेल में बंद, दूसरी का बीमार
जांच अधिकारी महिला एएसआई नीलम ने बताया कि मामले में पकड़ी गई महिला बबीता का पति राजेंद्र हत्या के केस में जेल में बंद है। उसके बाद परिवार में कोई कमाने वाला नहीं बचा। इस कारण महिला ने सवारियों को शिकार बनाना शुरू कर दिया। इसी तरह दूसरी आरोपी महिला मुन्नी का पति प्रेम बीमार है। वह उसकी बीमारी का इलाज करवाने को लेकर चोरी करती है। पुलिस जांच में सामने आ रहा है कि गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं। महिलाओं ने किला रोड की एक अन्य वारदात के बारे में बताया है। इसका थाने में केस दर्ज नहीं किया गया है।


पानीपत से आकर करती थीं वारदात
ये महिलाएं एक वारदात करने के पांच-छह दिनों बाद दोबारा रोहतक आकर दूसरी वारदात करती थीं। उन्होंने पानीपत में भी चोरियां की हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी महिलाओं के गिरोह में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। उनके बारे में दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed