{"_id":"594adf9b4f1c1b01318b463f","slug":"21498079131-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को जन्म देनी वाली दुष्कर्म पीड़िता ने रचाई आरोपी युवक से शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को जन्म देनी वाली दुष्कर्म पीड़िता ने रचाई आरोपी युवक से शादी
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे को जन्म देनी वाली दुष्कर्म पीड़िता ने रचाई आरोपी युवक से शादी
सवा माह पहले सिविल अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को दिया था जन्म, परिजनों ने अपनाने से किया था इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सिविल अस्पताल में सवा माह पहले बेटे को जन्म देनी वाली दुष्कर्म पीड़िता की आखिरकार आरोपी युवक से शादी हो गई। सवा माह से पीड़िता बेटे के साथ कोर्ट के चक्कर काट रही थी। पीड़िता व आरोपी युवक की शादी हुडा सेक्टर-17 के राधा कृष्ण मंदिर में करवाई गई। हालांकि दुष्कर्म पीड़िता के परिजन शादी में शामिल नहीं हुए।
कैल गांव निवासी अमित व उसके परिजन बुधवार दोपहर दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुडा के राधा कृष्ण मंदिर में पहुंचे। यहां पर अमित के कुछ रिश्तेदार व अन्य जान पहचान वाले भी पहले से मौजूद थे। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दोनों की शादी की गई। परिजनों ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया। परंतु इनकी शादी में लड़की के परिजन शामिल नहीं हुए। शादी के बाद अमित ने एसपी से सुरक्षा की मांग की है। अमित के अनुसार उसे बृहस्पतिवार को सुरक्षा मिल जाएगी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ गांव में ही रह रहे हैं। बता दें कि सवा माह पहले कैल निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने सिविल अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया था। परिजनों की मांग थी कि दुष्कर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की जाए। वहीं आरोपी युवक के परिजन भी शादी करने से मना कर रहे थे। जिसके बाद परिजन लड़की को सिविल अस्पताल में छोड़ कर चले गए थे। हालांकि बाद में परिजन उसे घर ले गए। मंगलवार को दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस बयान दर्ज करने के लिए लेकर आई थी। तब भी परिजनों ने एतराज जताया था और हंगामा किया था।