फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अधड़ का कहर: शहर और गांवों में ब्लैक आउट

अधड़ का कहर: शहर और गांवों में ब्लैक आउट

Fri, 16 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
अधड़ का कहर: शहर और गांवों में ब्लैक आउट
अंधड़ का कहर: शहर और गांवों में ब्लैक आउट
विज्ञापन

चरखी दादरी/बौंदकलां।
अंधड़ और ओलावृष्टि से जिले की बिजली व्यवस्था 24 घंटे बाद भी ट्रैक पर नहीं आ पायी है। बिजली के 25 खंभे क्षतिग्रस्त होने और करीब 50 पेड़ गिरने से शहर के अलावा करीब पांच दर्जन गांवों की बिजली रातभर गुल रही। शहर के आधे हिस्से की बिजली सप्लाई बुधवार देर रात बहाल हो पायी। एक फीडर की बिजली आपूर्ति वीरवार दोपहर को बहाल हो पायी। निगम की करीब डेढ़ दर्जन टीमें बुधवार रात से फाल्ट ढूंढने में लगी रहीं लेकिन वीरवार दोपहर बाद कामयाबी हाथ लग पायी। कई कॉलोनियों के लोगों ने नारेबाजी कर रोष जताया। निगम के हेल्प लाइन नंबरों से भी लोगों को निराशा हाथ लगी। हेल्प लाइन नंबर से संबंधित करीब दो दर्जन शिकायतें निगम एक्सईएन और एसडीओ के पास पहुंची हैं।
बुधवार को बारिश और अंधड़ ने बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई जगह बिजली के पोल टूट गए। इतना ही नहीं पांच 33 केवी सब स्टेशन में भी फॉल्ट आने से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। इसके अलावा 11 केवी लाइन के भी करीब ढाई दर्जन पोल अंधड़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ाधड़ फाल्ट आने से बिजली निगम के पसीने छूट गए। इतना ही नहीं लोगों ने जब अपनी बिजली संबंधित शिकायतें निगम के हेल्प लाइन नंबरों पर दर्ज करवाने का प्रयास किया तो उनको मायूसी हाथ लगी। घंटों के प्रयास के बाद भी लोगों की शिकायतें हेल्प लाइन डेस्क पर दर्ज नहीं हो पाई। इसके बाद कई लोगों ने शिकायत निवारण केंद्रों पर पहुंचकर घंटों से गुल बत्ती की शिकायत दर्ज करवाई। फाल्ट अधिक और कर्मचारियों की संख्या कम होने से 20 प्रतिशत शिकायतों का ही बुधवार रात तक समाधान हो पाया। वीरवार सुबह करीब नौ बजे ही लोग निगम अधिकारियों के पास बिजली संबंधित समस्याओं का निदान कराने पहुंचे। इन पर अधिकारियों ने एक्शन लेकर तुरंत कर्मचारियों को फॉल्ट वाली जगहों पर अपनी टीमें लोगों के साथ भेजी। खुद निगम अधिकारी ओलावृष्टि और अंधड़ से भारी नुकसान की संभावना जता रहे हैं। हीरा चौक फीडर की बिजली सप्लाई बहाल करने में निगम को सबसे अधिक समय लगा। यहां 24 घंटे बाद जाकर बिजली सप्लाई बहाल हो पाई। यह शहरी फीडर घसौला 33 केवी सब स्टेशन से निगम ने जोड़ रखा है। सब स्टेशन में फॉल्ट आने के चलते रातभर इससे जुड़ी करीब डेढ़ दर्जन कालोनियों में ब्लैक आउट रहा।
विज्ञापन

निगम सूत्रों की मानें तो पांच सब स्टेशनों में फॉल्ट आने से तकरीबन 60 गांवों की बिजली सप्लाई बाधित रही। शहर के 90 फीसदी भाग में करीब नौ घंटे तक बिजली सप्लाई गुल रही। शहर के आठ फीडरों की बिजली सप्लाई देर रात करीब साढ़े 10 बजे बहाल होने का तर्क निगम अधिकारी दे रहे हैं जबकि लोगों की मानें तो आधे से ज्यादा शहर में रातभर ब्लैक आउट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं लाइन ब्रेक डाउन तो सब स्टेशन में आया फॉल्ट
बुधवार को बरसात के बाद शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। करीब डेढ़ बजे 33 केवी सब स्टेशन मोरवाला, 33 केवी आरडी-जीरो, 33 केवी सांजरवास, 33 केवी धारेडू व 33 केवी घसौला पावर सब स्टेशन से जुड़े गांवों की बत्ती गुल हो गई। इनमें से तीन सब स्टेशनों की तो लाइन ब्रेक डाउन कर गई जबकि दो में पोल टूटने से फॉल्ट आ गया। इन पांचों सब स्टेशनों की बिजली सप्लाई वीरवार को दोपहर बाद जाकर बिजली सप्लाई बहाल हो पाई। इस दौरान इनसे जुड़े गांवों में 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली सप्लाई बाधित रही।

हेल्प लाइन ने किया निराश, जागकर काटी रात
रातभर बिजली नहीं आई। भिवानी रोड पर वाटिका के समीप बिजली की तार टूट गई। इसकी जानकारी देने के लिए हेल्प लाइन नंबर 9992334168 पर कॉल की लेकिन नंबर नहीं मिला। रातभर हमें जगाकर रात गुजारनी पड़ी। - लक्ष्मण सैनी, वार्ड नंबर 18 निवासी
बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गई थी। हेल्प लाइन नंबर 9992012970 पर फोन किया लेकिन कवरेज क्षेत्र से बाहर का नंबर बताया गया। बिजली कई घंटों बाद जाकर बहाल हो पाई, तब तक सारा काम प्रभावित रहा। - संदीप, वार्ड नंबर दो निवासी
बिजली कटों के कारण पहले ही परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश से राहत की उम्मीद थी लेकिन इसका उल्टा हुआ। बारिश के साथ ही बिजली गुल हो गई जो कि करीब नौ घंटे बाद रात 11 बजे बहाल हुई। - प्रदीप, वार्ड नंबर सात निवासी
बिजली के कारण रात से परेशानी हो रही है। न तो घरेलू कामकाज हो पा रहे हैं और न ही व्यवसाय संबंधित। निगम के कर्मचारी भी फोन करने पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया। मजबूरीवश रातभर जागकर बिजली बहाल होने का इंतजार किया। - पवन कुमार, वार्ड नंबर-3 निवासी


कोट
करीब डेढ़ दर्जन फॉल्ट रिमूविंग टीमें बिजली सप्लाई को बहाल करने के लिए प्रयासरत हैं। शहर की बाधित बिजली सप्लाई रात करीब साढ़े दस बजे बहाल कर दी थी जबकि हीरा चौक फीडर की सप्लाई वीरवार दोपहर बाद बहाल हो पाई। अंधड़ में हमारे करीब 25 पोल टूटे हैं। इनके चलते कई जगह फॉल्ट आ गया था। इनमें से हमने ज्यादातर को दुरुस्त कर दिया है। हेल्प लाइन नंबर पर फोन न उठाने की शिकायतें मेरे पास आई थीं। इन पर संज्ञान लेकर कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है। - भागीरथ एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed