फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   21 new corona infected found, two died

कोरोना के 21 नए संक्रमित मिले, दो की मौत

Fri, 04 Jun 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
21 new corona infected found, two died
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में वीरवार को 21 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। हालांकि दो मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 25587 पर पहुंच गई। इसमें से 24431 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि लॉकडाउन का असर दिखाई देने लगा है। जिले में कोरोना के नए केसों में कमी आ रही है। वीरवार को 21 नए केस मिले हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 640 रह गई है। इसमें से 135 मरीज अस्पताल में भर्ती और 505 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अब तक जिले में 516 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले से 1232 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जिले में कोरोना संक्रमण स्तर 5.81 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ रहा है और रिकवरी रेट 95.48 प्रतिशत चल रहा है।
विज्ञापन

2,22,062 लोगों का हो चुका टीकाकरण
डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि वीरवार तक जिले में 2,22,062 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। वीरवार को 2811 को पहली व 799 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

पीजीआई में 566 बेड 99 मरीज भर्ती
पीजीआई में कोरोना मरीजों को अब राहत है। यहां 566 बेड कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित हैं। इसमें से महज 99 बेड ही फुल हैं। भर्ती मरीजों में दो ऑक्सीजन पर, 29 हाई फ्लो ऑक्सीजन पर व 33 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed