{"_id":"5c6c707cbdec224a620fed94","slug":"201550610556-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल इं डिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल इं डिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एमडीयू में 20 से 25 फरवरी तक कराटे का खुमार छाया रहेगा। कैंपस में पहली बार महिला एवं पुरुष वर्ग की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से रोजाना करीब एक हजार विद्यार्थी स्पर्धा में दमखम दिखाएंगे। स्पर्धा में लिए मंगलवार शाम तक 100 विश्वविद्यालयों ने पंजीकरण करा लिया है।
खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि चैंपियनशिप का बुधवार सुबह रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ होगा। यहां खेल मंत्री हर्षवर्धन राठौर मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह करेंगे। स्पर्धा के लिए मंगलवार शाम को ही खिलाड़ी एमडीयू परिसर पहुंचना शुरू हो गए थे। खिलाड़ियों के साथ उनके कोच व टीम मैनेजर भी पहुंचे। इसके चलते कैंपस में देर शाम को भी चहल पहल बनी रही।
चैंपियनशिप से पहले हुई बैठक
चैंपियनशिप की पूर्व संध्या पर नियमानुसार मैनेजर व कोच की बैठक हुई। यहां खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल की अध्यक्षता में चैंपियनशिप के नियमों व मुकाबले की वेट कैटेगरी पर चर्चा हुई। चैंपियनशिप में रेफरी का फैसला मान्य होगा। किसी भी तरह की आपत्ति के लिए खिलाड़ी के बजाय उसका कोच या मैनेजर ही आपत्ति दर्ज कराएगा।