फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बकायेदारों के कटेंगे कनेक्शन दर्ज होगी बिजली चोरी का मुकदमा

बकायेदारों के कटेंगे कनेक्शन दर्ज होगी बिजली चोरी का मुकदमा

Sun, 17 Feb 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
बकायेदारों के कटेंगे कनेक्शन दर्ज होगी बिजली चोरी का मुकदमा
बिजली बकायेदारों के काटे जाएंगे कनेक्शन, होगा मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- बिजली निगम के निदेशक शत्रुजीत कपूर ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर निगम अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बिजली निगम ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने का फैसला कर लिया है। एक पखवाड़े में न सिर्फ बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे बल्कि मुकदमा भी दर्ज होगा। इसके बाद बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई होगी। इस बाबत शनिवार को बिजली निगम के निदेशक शत्रुजीत कपूर ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए।
रोहतक जिले में छोटे-बड़े करीब 51 हजार बकायेदार थे। इन बकायेदारों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बिजली निगम ने बिजली बिल निपटान योजना शुरू की। 31 जनवरी तक चली इस योजना के दौरान करीब सात हजार बकायेदारों को छोड़कर बाकी बकायेदारों ने भुगतान कर दिया। अब इन बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर निगम के निदेशक शत्रुजीत कपूर ने वीडियो कांफ्रेसिंग की। निदेशक ने निगम अधिकारियों को निर्देश कि वह जल्द बकायेदारों की एसडीओ के क्षेत्र के हिसाब से सूची बनवाएं। इसके बाद बकायेदारों के कनेक्शन काटते हुए मुकदमा दर्ज करवाया जाए। मुकदमा दर्ज होने के बाद इनकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

---
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निदेशक ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जल्द बिजली के कनेक्शन काटकर मुकदमा दर्ज करवाने और संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। एसके बंसल, एसई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed