{"_id":"5b6613934f1c1bb24b8b6dab","slug":"201533416339-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से लाखों के ग्वार के कट्टे चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से लाखों के ग्वार के कट्टे चोरी, केस दर्ज
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान से लाखों के ग्वार के कट्टे चोरी, केस दर्ज
सिरसा। स्थानीय कपास मंडी निवासी एक आढ़ती की गम फैक्ट्री से अज्ञात चोर 2 अगस्त की रात्रि ताला तोड़कर ग्वार के लाखों रुपए के 178 कट्टे चोरी कर ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कपास मंडी निवासी अमित बांसल ने बताया कि उसका शमशाबादपट्टी रोड पर जीएमटीआर के नजदीक सुभाष ग्वार गम फैक्टरी है। 2 जुलाई की रात्रि को अज्ञात व्यक्ति गोदाम का ताला तोड़कर करीब 178 कट्टे ग्वार के चोरी कर ले गए हैं। सुबह उसे घटना के बारे में पता चला। उसने चोरों का पता लगाने का प्रयास किया। कोई सुराग न मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लेने के बाद शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ग्वार के कट्टे चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे में भी चैक किए गए हैं। जल्द चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।