{"_id":"5ab417e14f1c1bb8758b702f","slug":"201521752033-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू आज खेलेगा नार्थ जोन बीसीसीआई विजयी ट्रॉफी के लिए फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू आज खेलेगा नार्थ जोन बीसीसीआई विजयी ट्रॉफी के लिए फाइनल मैच
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू आज खेलेगा नार्थ जोन बीसीसीआई विजयी ट्रॉफी के लिए फाइनल मैच
सेमीफाइनल मैच में उत्तरी भारत ने पूर्वी भारत को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से भुवनेश्वर में आयोजित विजयी ट्रॉफी के लिए फाइनल मैच शुक्रवार को उत्तरी भारत की ओर से एमडीयू रोहतक और पश्चिमी भारत के बीच खोला जाएगा। वीरवार को सेमीफाइनल मैच उत्तरी और पूर्वी भारत के बीच खेला गया था। इसमें उत्तरी भारत ने पूर्वी भारत की टीम को हरा दिया।
एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र ढुल ने बताया कि वीरवार को उत्तरी भारत और पूर्वी भारत का सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय पूर्वी भारत की टीम ने लिया। इसके जवाब में उत्तरी भारत की टीम ने 288 रन का लक्ष्य पूर्वी भारत की टीम के समक्ष रखा। ओपनर बल्लेबाज के रूप में रोहन कुमार व उत्तम राठी ने बेहतरीन शुरूआत की व प्रथम विकेट की साझेदारी में 108 रन का योगदान दिया। 26 रन बना कर उत्तम राठी ने अपना विकेट गवां दिया, जबकि रोहन ने 112 रन की पारी खेली। दीपेंद्र ने टीम के लिए 13 रन बनाए व शुभम दहिया ने शानदार 68 रन बनाए। वहीं पूर्वी भारत की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। विकास यादव, नविंदू व सुमित कुमार ने एक-एक विकेट लिए। शुभम दहिया ने 26 रन देकर सात ओवर में चार, फैजल आमम ने 30 रन दे कर दो विकेट प्राप्त किए। पूर्वी भारत की टीम 188 रन बना पाई। डॉ. ढुल ने बताया कि विवि के परिसर में 23 मार्च को 11 बजे अमेरिकन फुटबॉल मैच का आयोजन होगा।
उत्तरी भारत की टीम में ये खिलाड़ी रहे शामिल
सुमित कुमार कप्तान, रोहन, दीपेंद्र, शुभम दहिया, अभिषेक सांगवान, अभिषेक शर्मा, नविंदू, आजस गर्ग, नवीन कुमार, उत्तम राठी, उत्तम मलिक, मुकुल कुमार, सुजित कुमार, फैजल आलम, विकास यादव।