{"_id":"5a908d9f4f1c1b4d588ba176","slug":"201519422879-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्\nली कूच करने का प्रयास करने वाले किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल् ली कूच करने का प्रयास करने वाले किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated Sat, 24 Feb 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
भाकियू ने मांगों को पूरा न किये जाने की मांग के विरोध में नई अनाज मंडी में किया प्रदर्शन
जल्द मांगे पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
विभिन्न मांगों के पूरा नहीं किये जाने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नई अनाज मंडी में प्रदर्शन किया। दिल्ली कूच की तैयारी के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची तथा किसानों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में किसानों को छोड़ दिया गया। किसानों ने जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाकियू के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रस्तावित था। दिल्ली धरने में शामिल होने के लिये किसान नई अनाज मंडी में एकत्रित हुए। सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। मामले की सूचना पाते ही रोहतक पुलिस मौके पर पहुंची तथा सैकड़ों किसानों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में किसानों को छोड़ दिया गया। किसानों ने जल्द मांगों को पूरा न किये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
किसानों की यह है मांगे
- किसान की फसल भाव को महंगाई भत्ते से जोड़ा जाए
- स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तत्काल लागू किया जाए
- किसानों के कर्ज माफ किये जाए
- किसानों को शहरी स्तर की बिजली आपूर्ति दी जाए
- किसानों के बच्चों को आरक्षण की सुविधा दी जाए
- किसानों को भरपूर मात्रा में पानी दिया जाए, ताकि खेतों की पलेवा में कोई परेशानी न हो
गिरफ्तार होने वाले किसानों में यह रहे शामिल
जिलाध्यक्ष ऋषिपाल, रोहताश सिंह, धर्मवीर सिंह, रामकिशन, महेंद्र प्रधान, बिजेंद्र सिंह, वेदपाल, जगत सिंह, धर्मवीर सिंह, फूल कुंवार, जयभगवान, सत्य नारायण, ईश्वर कलोई, हवा सिंह, रामकुमार आदि समेत सैकड़ों।