{"_id":"5a6a48c94f1c1b87268b6809","slug":"201516914889-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय बढ़ाने की योजना, किसान मुझे छोटा स्वामीनाथन कहते हैं : कृषि मंत्री धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय बढ़ाने की योजना, किसान मुझे छोटा स्वामीनाथन कहते हैं : कृषि मंत्री धनखड़
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला कार्यालय पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, कहा-किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में कर रहे काम
शैलेश तिवारी
रोहतक। कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप हरियाणा में सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है और लोग अब उन्हें छोटा स्वामीनाथन कहने लगे हैं।
धनखड़ वीरवार को रोहतक आईएमटी स्थित अमर उजाला कार्यालय में पहुंचे थे। विशेष संवाद के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि विपक्ष कहता है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें आप लागू नहीं कर रहे हैं तो उनका जवाब था कि विपक्ष के नेताओं ने वे रिपोर्ट कितनी पढ़ी है। किसानों के हित में लगातार काम हो रहा है और अब लोग मुझे ही छोटा स्वामीनाथन कहने लगे हैं। उन्होंने बताया कि सिंचाई के क्षेत्र में, भूमि की उर्वरता बढ़ाने में, पशुधन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष काम किया गया है। जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। गन्ने का उचित मूल्य दिलाया गया है।
रोहतक में तीन दिवसीय कृषि समिट 16 मार्च से
धनखड़ ने बताया कि किसानों को जागरूक करने के लिए हर साल कृषि समिट किये जा रहे हैं। तीसरा समिट रोहतक में 16 से 18 मार्च तक होगा। इसमें एक लाख के करीब किसान शिरकत करेंगे। इसमें सात तरह के समिट होंगे, जिनमें एग्रो लीडर समिट, एग्रो बिजनेसमैन समिट, किसान समिट, लेखकों का समिट, कृषि विद्वानों का समिट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
किसान बताने से नहीं देखकर सीखता है
कृषि कार्यशालाओं के आयोजन के संबंध में सवाल पर उन्होंने कहा कि किसान बताने से नहीं देखकर सीखता है। जब पड़ोसी आलू लगा लेता है तो बेटा देखकर कहता है कि पापा पड़ोसी ने आलू लगा दिए। हमारी कोशिश किसानों में उद्यमिता को बढ़ावा देने की है।
भावांतर भरपायी योजना अभी प्रयोग के स्तर पर
किसानों के लिए शुरू की गई भावांतर भरपायी योजना में अभी चार फसलें हैं। योजना का दायरा और बढ़ाने के संबंध में धनखड़ ने कहा कि अभी मूल्य निर्धारण को लेकर कई तरह के लूपहोल्स हैं। इन पर सरकार काम कर रही है। इन समस्याओं को दूर करने के बाद इस योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा।