फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   111

111

Thu, 21 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
111
एक अक्तूबर से पहले शुरू करवाई जाए बाजरे की सरकारी खरीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
स्वराज इंडिया के सदस्यों ने वीरवार को विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को ज्ञापन देकर एक अक्तूबर से पहले बाजरे की सरकारी खरीद शुरू कराने की मांग की है। स्वराज इंडिया की प्रधान राजबाला के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया कि हरियाणा सरकार ने बाजरे का समर्थन मूल्य निर्धारित कर सरकारी खरीद करने के लिए एक अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है। लेकिन तब तक दक्षिण हरियाणा का सारा बाजरा मंडी में औने-पौने दामों में बिक चुका होगा। इस बार मौसम की मार से पहले ही बाजरे का उत्पादन काफी कम हुआ है। फिर न्यूनतम कीमत भी नहीं मिलने से किसान की हालत बद से बदतर हो जाएगी। इस बात की चिंता में स्वराज इंडिया, रेवाड़ी इकाई के सदस्य सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद जल्दी शुरू करवाने की मांग जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को बार-बार पहुंचा रहे हैं। इससे पूर्व डीसी एवं एडीसी के माध्यम से भी ज्ञापन दिया गया था।

---
विधायक को दी संकल्प पत्र की प्रतियां
स्वराज इंडिया रेवाड़ी इकाई के दल ने विधायक कापड़ीवास को रेवाड़ी, कोसली और बावल की मंडियों में बाजरा बचाने आए किसानों के हस्ताक्षरयुक्त संकल्प पत्र की प्रतियां दी। यहां दल ने विधायक को बताया कि सरकार ने समय रहते किसानों को एडवाइजरी जारी क्यों नहीं की। यदि विभाग की ओर से यह जानकारी किसानों तक पहुंचा दी जाती तो किसान महंगा बीज और खाद खरीदने से बच जाता। पानी की कमी के चलते किसान धान अधिक पैदा नहीं कर सकता। ऐसे में किसान के पास विकल्प ही सीमित बचते हैं। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मण सिंह जांगिड़, धर्म सिंह बहोतवास, एडवाकेट कुसुम, प्रभात सिंह, रामबीर, बलवंत, योगेश्वर, बिट्टू शर्मा, सत्यपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed