{"_id":"5988cbe44f1c1b0b678b46c4","slug":"201502137316-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महम के सिविल अस्पताल में मचाया उत्पात, स्टाफ नर्स से बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महम के सिविल अस्पताल में मचाया उत्पात, स्टाफ नर्स से बदसलूकी
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महम के सिविल अस्पताल में मचाया उत्पात, स्टाफ नर्स से बदसलूकी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक व्यक्ति ने सोमवार दोपहर को महम के सिविल अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। आरोपी ने पहले तो डॉक्टर और स्टाफ के साथ मारपीट की। बाद में नर्स के साथ भी बदसलूकी की। इस कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ महम थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. रमन कुमार ने बताया कि तेजबीर नाम का व्यक्ति उपचार के लिए अस्पताल आया था। अस्पताल आते ही व्यक्ति ने गाली गलौज शुरू कर दी। डॉक्टर का आरोप है कि उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। सिक्योरिटी गार्ड ने जब गाली गलौज करने का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर का कहना है कि मारपीट करने के बावजूद तेजबीर का उपचार शुरू कर दिया। मगर उसने अपनी हरकतें बंद नहीं की। उसने फिर भी सिक्योरिटी गार्ड को लात मारी। इसके बाद उपचार कर रही नर्स को अपशब्द बोले। इस पर उसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने रोकना चाहा तो उस पर भी हमला कर दिया। बाद में आरोपी एमओ के कमरे में घुस गया और उनके साथ हाथापाई की। फिर सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। डॉक्टर का आरोप है कि आरोपी की हरकत की वजह से इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।