फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कापड़ीवास में जाम से मिलेगी मुक्ति, जल्द बनेगा फ्लाईओवर

कापड़ीवास में जाम से मिलेगी मुक्ति, जल्द बनेगा फ्लाईओवर

Fri, 04 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
कापड़ीवास में जाम से मिलेगी मुक्ति, जल्द बनेगा फ्लाईओवर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ स्थित कापड़ीवास में लगने वाले जाम से लोगों को अब शीघ्र ही निजात मिलने वाली है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) यहां फ्लाईओवर बनाएगा। गौरतलब है कि कापड़ीवास में लगने वाले जाम की समस्या बहुत पुरानी है। इसके चलते यहां जाम लगा रहता है। नेशनल हाइवे पर लगने वाले जाम के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। सर्वाधिक खराब स्थिति शाम के समय देखी जाती है। जब कंपनियों के श्रमिकों की छुट्टी होती है। वहंीं हाइवे पर डंपर भी चलना शुरू हो जाते हैं। जिसके बाद यह स्थिति देखी जाती है।

600 मीटर लंबा होगा होगा ओवरब्रिज
यह फ्लाईओवर करीब 600 मीटर लंबा एवं 31 मीटर ऊंचाई होगा। इसके नीचे से गाड़ी भी आ-जा सकेगी। यह हुड्डा वाली रोड से शुरू होकर आगे तक निकलेगा। इसके बनने के बाद लोगों को एक बहुत बड़ी समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


मार्च तक पूरा होगा काम
एनएचएआई अगले माह इसके टेंडर खोल देगा। बारिश थमते ही अक्तूबर माह में इस पर काम शुरू हो जाएगा। यह काम मार्च तक पूरा करना होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के चलते इस काम को शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होती है बहुत परेशानी
दरअसल कापड़ीवास में फ्लाईओवर बनाने की लंबे समय से मांग चली आ रही है। यहां स्थानीय विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास का गांव है। स्थिति यह है कि कई बार पांच किलोमीटर तक का लंबा जाम लग जाता है जिससे बड़ी समस्या पैदा हो जाती है।

अभी यहां अटक गया था फ्लाईओवर
इससे पूर्व एनएचएआई ने बनीपुर चौक पर भी 2010 में फ्लाईओवर बनाना स्वीकृत किया था। औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते यहां फ्लाईओवर की बहुत जरूरत थी। आए दिन दुर्घटनाएं होने के चलते लोगों में काफी भय भी बना रहता है। लेकिन वन विभाग की ओर से पेड़ काटने में मिली मंजूरी की देरी से यह प्रोजेक्ट लटक गया।


कापड़ीवास में शीघ्र ही फ्लाईओवर बनेगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री
हमें कापड़ीवास में फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी मिल गई है। यहां फ्लाईओवर की बहुत जरूरत थी। इस काम को अक्तूबर में शुरू करवा दिया जाएगा। -एमएन गिरी, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed