फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान हो रहे लोग्

आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान हो रहे लोग्

Thu, 03 Aug 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान हो रहे लोग्
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
अगर आपको आधार कार्ड बनवाना है या फिर आपके आधार में कोई त्रुटि है और उसे जिला सचिवालय में बने सेंटर से सही करवाना चाहते हैं तो परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हो सकता है कि आपको सुबह सात बजे लाइन में लगना पड़े तब जाकर आपकी बारी आ सकती है। या ये भी हो सकता है अगर आप थोड़ा सा समय से लेट हुए तो अगले दिन फिर चक्कर लगाना पड़े। जी, हां जिला सचिवालय में आधार कार्ड बनवाने या आधार कार्ड में कोई करक्शन कराने में अब चप्पलें घिसने लगी हैं। इसके लिए महज एक ही काउंटर होने से लोगों को कई दिनों तक धक्के खाने पड़ रहे हैं। जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सचिवालय में आधार कार्ड बनवाने के लिए एक काउंटर बनाया हुआ है, लेकिन यहां केवल एक ही काउंटर होने से यहां आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूं तो आधार कार्ड सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बनाए जाते हैं, लेकिन भीड़ को देखते हुए लोग सुबह सात बजे से ही लाइनों में खड़े हो जाते हैं। इसके बाद घंटों इंतजार के बाद जब नंबर नहीं आता तो उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


बुजुर्गों को हो रही परेशानी
सभी जरूरी सेवाओं में आधार कार्ड अनिवार्य करने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राशन से लेकर पेंशन तक में आधार कार्ड का खाते से लिंक होना जरूरी कर दिया है। इसकी सर्वाधिक मार जरूरतमंदों पर पड़ रही है। क्योंकि उन्हें ही इसकी सर्वाधिक जरूरत होती है। बच्चों और सीनियर सिटीजन के लिए अलग से कोई व्यवस्था न होने से भी यहां व्यवस्था बेपटरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार बिगड़ जाता है माहौल
आधार कार्ड बनवाने आने या करक्शन कराने आने वाले लोगों का जब काफी देर तक भी नंबर नहीं आता तो कई बार यहां शोर-शराबा हो जाता है। अमूमन एक आधार कार्ड बनाने में करीब आधा घंटा लगता है। प्रक्रिया लंबी होने और एक ही काउंटर होने से यह समस्या बढ़ गई है।
आधार बनवाने में परेशानी हजार

आधार कार्ड बनवाने के लिए आया हूं। चार घंटे से लाइन में लगा हूं। बहुत अधिक परेशानी हो रही है। अलग से कोई व्यवस्था भी नहीं है। -प्रकाश चंद, रेवाड़ी
पोते का आधार कार्ड बनवाने के लिए आई हूं। तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं। बड़ी परेशानी हो रही है। अलग से काउंटर होना चाहिए, जिससे बच्चों को तो समस्या न हो। -सत्यावती, आनंद नगर

आधार कार्ड में कुछ गलतियां थी। उन्हें ठीक कराने आई हूं। बहुत देर हो गई है। नंबर ही नहीं आ रहा। कोई सुनने वाला नहीं है। -सुमन, हांसाका
आधार कार्ड में कुछ त्रुटि है जिससे योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी होती है। सुबह के यहां बैठे हैं। अभी तक नंबर नहीं आया है। -तन्नू, हांसाका

आधार कार्ड बनवाने और करक्शन करवाने के लिए लोगों की संख्या को देखते हुए अलग जगह ढूंढी जा रही है। इसके मिलते ही कार्यालय को वहां शिफ्ट कर देंगे। अभी यह कमरा बहुत छोटा जिससे लोगों को भी परेशानी होती है। इसके अलावा काउंटर भी बढ़ाए जाएंगे। -डॉ. यश गर्ग, डीसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed