फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जाट कालेज के बाहर सब्जी मंडी लगाने का मामला

जाट कालेज के बाहर सब्जी मंडी लगाने का मामला

Fri, 28 Jul 2017 02:06 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
जाट कालेज के बाहर सब्जी मंडी लगाने का मामला

विज्ञापन
पक्का फुटपाथ बनाए निगम, नहीं तो कल जाट कॉलेज के बाहर लगेगी मंडी
सब्जी मंडी शिफ्ट करने के लिए विक्रेता ने लगाई शर्त

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
निगम और सब्जी विक्रेताओं के बीच जाट कॉलेज के बाहर से राजीव चौक पर मंडी शिफ्ट करने पर बनी सहमति पटरी से उतरती दिख रही है। सब्जी विक्रेता निगम आयुक्त से मिले और शर्त रखी कि सर्किट हाउस से आगे सड़क किनारे घास खड़ी है। पहले निगम वहां सफाई करवाए, फुटपाथ बनवाए। इसके बाद ही वे सब्जी मंडी लगा सकेंगे। निगम आयुक्त ने सफाई कराने का भरोसा दिया है।
बता दें कि शहर के करीब 150 सब्जी विक्रेता सप्ताह में दो दिन माडल टाउन में अस्थायी मंडी लगा रहे थे। स्थानीय विरोध के चलते दो माह से जाट कालेज के बाहर लगाने लगे। पिछले सप्ताह नगर निगम ने विक्रेताओं का न केवल सामान जब्त कर लिया, बल्कि मंडी न लगाने की हिदायत दी। मामले को तूल पकड़ता देखकर विक्रेता निगम आयुक्त प्रदीप डागर से मिले। आयुक्त और विक्रेताओं के बीच सहमति बनी कि विक्रेता राजीव चौक के नजदीक सर्किट हाउस से आगे मंडी लगा लेंगे। हालांकि एक बुधवार और शनिवार को जाट कालेज के बाहर मंडी लगाने की मांग की थी। अब विक्रेताओं ने सफाई करवाकर फुटपाथ बनाने की शर्त रख दी है।
विज्ञापन


मांग पूरी नहीं की तो कल मंडी जाट कॉलेज के ही बाहर लगाएंगे
सब्जी विक्रेता यूनियन के प्रधान संजय पूनिया ने बताया कि निगम आयुक्त से दो दिन पहले निगम कार्यालय में बात हुई है। आयुक्त से सफाई करवाकर फुटपाथ बनाने की मांग की गई। आयुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। निगम से वीरवार शाम को भी सफाई कराने की मांग की, लेकिन सफाई नहीं है। फुटपाथ बनाना तो दूर की बात। शुक्रवार को ऐसा नहीं हुआ तो शनिवार को जाट कालेज के बाहर ही मंडी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालमेल बनाकर करेंगे समाधान
करवाकर टाइल लगाने की सहमति दी हुई है। जल्द निगम दोनों मांगों को पूरा करेगा। सब्जी विक्रेताओं के साथ तालमेल बनाकर हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
आनंद मित्तल, एलओ नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed