{"_id":"596badae4f1c1b47408b462b","slug":"201500229038-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हांसी।
उपमंडल के एक गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ आवास में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर गांव के ही अजय नामक युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया है कि आरोपी अजय राजकीय महाविद्यालय में बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र है। पुलिस को दी शिकायत मेें छात्रा ने कहा है कि वह अपने घर पर अकेली थी। उसके पिता शहर में किसी काम से गए हुए थे और उसकी मां दवाई लेने गई हुई थी। इस दौरान आरोपी युवक जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। छात्रा द्वारा शोर मचाए जाने पर युवक उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गया। धक्का लगने से छात्रा भी घायल हो गई। घायल छात्रा को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।