फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   राकेश ने की थी शहर की नौ दुकानों में चोरियां

राकेश ने की थी शहर की नौ दुकानों में चोरियां

Fri, 14 Jul 2017 01:47 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
राकेश ने की थी शहर की नौ दुकानों में चोरियां
राकेश ने की थी शहर की नौ दुकानों में चोरियां
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पिछले सप्ताह शहर की अलग-अलग नौ दुकानों में हुई चोरी की वारदातों को भिवानी के दादरी गेट निवासी राकेश ने अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वह बुधवार को 110 ग्राम चरस सहित पकड़ा गया था। पुलिस ने अब उसे कोर्ट में पेश कर चोरी की गई नकदी व माल की बरामदगी के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। शुक्रवार उसे पुलिस दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी ने खुलासा किया नशे का आदी होने के चलते उसने ये चोरियां की थी।
गौरतलब है कि सप्ताहभर के अंदर शहर की नौ दुकानों में चोरियां हुई थी। इनमें से किसी दुकान से हजारों की नकदी तो किसी से सामान चोरी हुआ था। पीड़ित दुकानदारों ने इस संबंध में मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने पीड़ित दुकानदारों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने चरस सहित एक युवक को काबू किया था। राकेश नामक शख्स से पुलिस को 110 ग्राम चरस भी बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो एक के बाद एक कर उसने सभी नौ वारदातें कबूल कर ली। आरोपी राकेश ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत ने ही उसे चोर बना दिया। राकेश ने बताया कि चंपापुरी क्षेत्र की सात दुकानों के उसने ताले चटकाए थे। इसे अलावा शिव मंदिर स्थित आरती ब्यूटी पार्लर व विकास फोटो स्टेट नामक दुकान पर भी उसने ही वारदात की थी। आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे वीरवार सुबह कोर्ट में पेश किया और एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

दिन में करता था नाई का काम, रात को बन जाता चोर
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भिवानी के दादरी गेट निवासी राकेश पिछले कुछ समय से दादरी के लोहारू चौक के समीप रह रहा था। दिन के समय राकेश यहां स्थित एक बार्बर शॉप में काम करता था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने खुलासा किया है कि नशे की जरूरत इस नौकरी से पूरी नहीं हो पाती थी और इसी कारण वह रात को चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चोरियों की होगी रिकवरी
. चंपापुरी स्थित मोहित कंफेक्शनरी से एक हजार का सामान चोरी।
. चंपापुरी स्थित कबाड़ शॉप से तीस हजार का पीतल व तांबा चोरी।
. कैलाश जनरल स्टोर से 1200 रुपये की रेजगारी चोरी।
. रामभगत किरयाणा स्टोर से दस हजार की नकदी और पांच हजार का सामान चोरी।
. ब्यूटी पार्लर से दस हजार की नकदी व 15 हजार का चुराया था सामान।
. फोटो स्टेट शॉप के गल्ले से उड़ाए थी ढाई हजार रुपये की नकदी।
वर्जन:
आरोपी चरस सहित पकड़ा गया था। इसके बाद उससे पूछताछ की तो उसने चंपापुरी व शिव मंदिर वाली गली में हुई वारदातें कबूल कर ली। आरोपी को हमने कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
भूदेव जांगड़ा, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed