फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बबअअबअ

बबअअबअ

Thu, 22 Jun 2017 02:51 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
बबअअबअ
किसान पंचायत: हुड्डा लगाएंगे एक तीर से चार निशाने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अहीरवाल का गढ़ रेवाड़ी में 25 जून को होने वाली किसान महापंचायत के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक तीर से चार निशाने साधेंगे। पंजाबी बेल्ट कुरुक्षेत्र के बाद रेवाड़ी में रैली कर हुड्डा अपने आपको जाट नेता नहीं बल्कि किसानों का नेता साबित करना चाहते हैं। पूर्व में उनका दिया बयान कि मैं फॉर्मर सीएम नहीं बल्कि फार्मर सीएम हूं। इस रणनीति का हिस्सा है। वहीं रेवाड़ी की यह महापंचायत ना केवल कांग्रेस खेमों की अग्नि परीक्षा है। दक्षिण हरियाणा के दिग्गज बीजेपी नेता के लिए भी परेशानी खड़ी कर सकती है। उधर, जिस तरह से हुड्डा ने इस महापंचायत को रेवाड़ी में रखा है, इससे उनके खेमे से जुड़े समर्थकों के वजूद का पता लगेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी में ही अपने धुर विरोधी छह बार विधायक और पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव हलके में यह पंचायत रखकर कप्तान अजय को बहुत बड़ा झटका दिया है। इससे पूर्व भी पूर्व मुख्यमंत्री और उनके बेटे रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा रेवाड़ी में लगातार कार्यक्रम करते हैं। इसका कप्तान ने खुलकर विरोध भी किया लेकिन इस बार किसानों पर हो रहे अत्याचार और बीजेपी के तीन साल के शासन की असफलता को बताने के नाम पर किए जा रहे इस कार्यक्रम का कप्तान चाहकर भी विरोध नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


हुड्डा की काट ढूंढने राहुल गांधी के नाम का सहारा
अपना गढ़ बचाने के लिए कैप्टन अजय सिंह यादव भी कम नहीं रहे। उन्होंने राहुल गांधी के नाम सहारा लेकर उनके जन्मदिवस पर 19 जून को कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और हमेशा अपने विरोध की राजनीति करने वाले रामपुरा हाउस में सेंध लगाकर महापंचायत से पहले हुड्डा की मुसीबत बढ़ाने की कोशिश की। कप्तान के पिता पूर्व विधायक राव अभय सिंह हों या फिर स्वयं कप्तान हमेशा रामपुरा विरोधी राजनीति के सहारे ही रेवाड़ी की राजनीति में रहे। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के पोते राव अर्जुन सिंह को अपने कार्यक्रम बुलाकर कप्तान में भी नहले पर दहला मार दिया है। सूत्र बताते हैं कि हुड्डा खेमा भी इससे पहले लगातार राव अर्जुन सिंह के संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है रणनीति
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रेवाड़ी को छोड़ दिया जाए तो दक्षिण हरियाणा में शुरू से ही मजबूत रहे हैं। पिछला विधानसभा चुनाव हारने के बाद लगातार अपनी जमीन खो रहे कप्तान अजय सिंह यादव को पटखनी देने के लिए हुड्डा ने यह कार्यक्रम रखा है। हुड्डा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महेंद्रगढ़ में अपने खासमखास पूर्व संसदीय सचिव राव दान सिंह, नारनौल से पूर्व विधायक राव नरेंद्र, अटेली से पूर्व विधायक अनीता यादव, कोसली से पूर्व विधायक राव यादुवेंद्र, बादशाहपुर से पूर्व विधायक राव धर्मपाल, गुरुग्राम से पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, पटौदी से पूर्व विधायक रामबीर, बावल से पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल और रेवाड़ी से पूर्व मंत्री कर्नल रामसिंह के बेटे राव संजय और कैप्टन अजय सिंह के पीए रहे महावीर यादव मसानी की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed