फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्रेन के आगे खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

ट्रेन के आगे खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 09 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के आगे खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
ट्रेन के आगे खड़े होकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुई फायरिंग के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेवाड़ी-भटिंठा ट्रेन के आगे खड़े होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता ट्रैक से हट गए और ट्रेन लगभग अपने निर्धारित समय पर रवाना हो गई। कांग्रेसियों के रेलवे स्टेशन पहुंचने की खबर के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
वीरवार को युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष अभिजीत लाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेल स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। सुबह करीब सवा 11 बजे रेवाड़ी-भटिंडा स्टेशन पर पहुंची तो कांग्रेसी ट्रेन के आगे खड़े हो गए और केंद्र व मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी दौरान पुलिस के अधिकारियों कांग्रेसियों से रेलवे लाइन खाली करने का कहा। कुछ समय के प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेसी ट्रैक से हट गए। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अभिजित लाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने निहत्थे किसानों पर गोलियां चलवाकर अलोकतांत्रिक व किसान विरोधी होने का प्रमाण दिया है। मारे गए किसानों के परिवार को कम से कम 25-25 लाख रुपए आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे। इसके अलावा उन्होंने खेत मजदूरों को 2 से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा ईलाज का पूरा खर्च देने की भी मांग की। मामले की न्यायिक जांच बैठाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गौरव, राकेश शर्मा, सूर्या, मोहित, नितिन चौहान, छोटू, सुमित, विजेंद्र, राहुल भारद्वाज, ईशु तंवर, गौतम, रवि तंवर, ज्योति, मांगु, सोनू प्रजापति, अश्वनी, मनीष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन की वजह से कोई रेलगाड़ी प्रभावित नहीं हुई। ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई। कुछ युवक आए जरूर थे, लेकिन कुछ समय बाद चले गए।
- जीके गुप्ता, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed