फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   200 school buses deployed for Lok Sabha elections

Rohtak News: लोकसभा चुनावों में स्कूलों की 200 बसें लगाई गई

Tue, 21 May 2024 05:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 21 May 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
200 school buses deployed for Lok Sabha elections
बहादुरगढ़। रोडवेज बसों में लोकसभा चुनाव के दिन यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। चुनाव में रोडवेज बसों को चुनाव ड्यूटी से अलग रखा गया है। इससे किसी भी रूटों पर बसों का टोटा नहीं बनेगा।
विज्ञापन

स कड़ी में पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने व वापस लाने के लिए आरटीए विभाग की तरफ से 200 वाहनों की व्यवस्था की गई है। विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में निजी स्कूलों से 200 वाहनों की ड्यूटी लगा दी गई है। लोकसभा चुनाव में डयूटी तैनात कर्मियो को मतदान केंद्रों तक लाने ले जाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। वहीं अन्य अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी के दौरान जिले में भ्रमणशील रहने के लिए भी वाहनों को अधिग्रहीत किया गया है। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से 200 वाहनों को चुनाव में लगाया है। बहादुरगढ़ डिपो के एचएस सतीश लुहाच ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दिन यात्रियों को कोई भी परेशानी का सामना नही करना पडे़गा। इस बार चुनाव ड्यूटी में रोडवेज की बसें नहीं लगाई गई हैं।
विज्ञापन

वर्जन
आरटीए इंस्पेक्टर सुखवीर ने बताया कि वाहन स्वामी चुनाव में अधिग्रहीत वाहन समय से विभाग को उपलब्ध कराएं। यदि किसी वाहन स्वामी ने वाहन नहीं उपलब्ध कराया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। निजी स्कूलों के 200 वाहन ड्यूटी कर्मियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed