फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सांजरवास और फौगाट गांव में एक साल से नहीं पहुंचा नहरी पानी

सांजरवास और फौगाट गांव में एक साल से नहीं पहुंचा नहरी पानी

Fri, 23 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सांजरवास और फौगाट गांव में एक साल से नहीं पहुंचा नहरी पानी
सांजरवास और फौगाट गांव में एक साल से नहीं पहुंचा नहरी पानी
विज्ञापन

बौंदकलां।
पेयजल समस्या का समाधान न होने से गुस्साए सांजरवास और फौगाट गांव के ग्रामीणों ने वीरवार को प्रदर्शन किया और सांजरवास के जलघर पर ताला जड़ दिया। इसके बाद ग्रामीण दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर पहुंचे और जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव सांजरवास जलघर के वाटर स्टोरेज टैंक पिछले एक साल से सूखे पड़े हैं। इससे दोनों गांव के करीब 15 हजार लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जलघर में चार बड़े वाटर स्टोरेज टैंक हैं लेकिन नहरी पानी चोरी होने से जलघर तक पानी ही नहीं पहुंच रहा है। दोनों गांवों के लोग कैंपर खरीदकर प्यास बुझा रहे है और हैंडपंप के पानी से अपने दैनिक कामों को पूरा कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शन और जाम लगाने की सूचना पर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन विशाल बंसल और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। एक्सईएन ने बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी की बजाय जलघर को सीधा इंदिरा कैनाल से जोड़ने और तब तक गांवों में पेयजल टैंकर भेजने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि नहरी पानी चोरी किए जाने के कारण जलघरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से नहरी पानी चोरी रोकने के लिए ग्रामीणों से सहयोग मांगा। इस पर दोनों गांवों के ग्रामीणों ने दो कमेटियों का गठन कर नहरी पानी चोरी करने वालों पर नजर रखने की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी। दोनों गांवों की कमेटी शुक्रवार से निर्धारित जगहों पर पानी के टैंकर भेजने शुरू कर देगी।
गांव सांजरवास और फौगाट के सैकड़ों ग्रामीण वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे दादरी रोहतक मुख्य मार्ग स्थित जलघर पर पहुंच गए और जलघर पर ताला लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दादरी-रोहतक मुख्यमाग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर बौन्दकलां एसएचओ भीम सिंह मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने ग्रामीणों को विभागीय अधिकारियों को बुलाने का आश्वासन देते हुए एक घटे बाद जाम खुलवा दिया। इसके बाद विभाग के एक्सईएन विशाल बंसल ग्रामीणों को आश्वासन देने पहुंचे। इस मौके पर सरपंच फौगाट जयपाल सिंह, राजा नंबरदार सांजरवास, पूर्व सरपंच जगदीश सिंह, सुनील सेन, जयबीर, कृष्ण, बिल्लू, रणजीत, लाल सिंह, शमशेर नंबरदार, राहगीर नंबरदार, कुलदीप यादव, देवेंद्र फौजी, वीरेंद्र, रामफल, दयाराम, मा. पवन, आशिफ, संजीत, लखपति, मुन्नी देवी, बाला, रोशनी, कान्ता, संतरा, माया, मूर्ति, मीना, भतेरी, सन्तरा, रोशनी, रेवती, शीला व धन्नो देवी शामिल थी।
विज्ञापन

नहरी पानी चोरी के चलते सूखे पड़े वाटर टैंक
ग्रामीणों ने एक्सईएन को बताया कि बौन्दकलां डिस्ट्रीब्यूटरी से पानी चोरी के चलते जलघर के टैंकों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। एक साल से जलघर के चार टैंक सूखे पड़े है और सूखे टैंकों में बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव सतीश शर्मा ने कहा कि करीब एक साल पूर्व ग्रामीणों ने भी जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल से मांग की थी कि जलघर को इंदिरा गांधी कैनाल से जोड़कर पानी पहुंचाया जाएं जिससे पेयजल संकट खत्म हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 रुपये का कैंपर और हैंडपंप से 15 हजार ग्रामीणों बुझाते हैं प्यास
जलघर के सभी चार टैंकों में पानी नहीं होने से ग्रामीण 20 रुपये प्रति कैंपर खरीदकर प्यास बुझाते हैं। इसके अलावा ग्रामीण तीन हैंडपंप व खेतों में लगे ट्यूबवेल का पानी पीने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि नहरी पानी नहीं आने पर जलघर में लगे भूमिगत ट्यूबवेल से दोनों गांवों में पानी की आपूर्ति की जाती है। भूमिगत पानी खारा होने के कारण ग्रामीणों में चर्म रोग फैल रहे हैं।

वर्जन
विभाग सांजरवास जलघर को इंदिरा गांधी कैनाल से जोड़कर पानी देने के प्रपोजल पर काम शुरू कर देगा। गांव फौगाट व सांजरवास की पंचायत के प्रस्ताव के बाद विभाग प्रपोजल उच्च अधिकारियों के पास मंजूरी के लिए भेज देगा। योजना को पूरी करने में लगभग एक साल का समय लग जाएगा।
विशाल बंसल, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed