फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बलिदान दिवस के लिए उपायुक्त ने नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

बलिदान दिवस के लिए उपायुक्त ने नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

Sat, 17 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बलिदान दिवस के लिए उपायुक्त ने नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
बलिदान दिवस के लिए उपायुक्त ने नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

चरखी दादरी। 18 फरवरी को मनाए जाने वाले बलिदान दिवस को लेकर जिलाधीश विजय कुमार सिदप्पा ने चरखी दादरी जिला के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश केवल रविवार को ही जारी रहेंगे।

जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि विभिन्न संगठनों द्वारा बलिदान दिवस मनाया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान शरारती तत्वों द्वारा जिला का माहौल खराब करने की कोशिश की जा सकती है। जिलाधीश ने दादरी क्षेत्र में यातायात, कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के आदेश जारी की है। जिलाधीश ने जारी आदेशों में कहा है कि ऐसे कोई भी ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहन जिसमें हथियार रखे हो उसे राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पर लाने पर प्रतिबंध रहेगा। आदेशों में यह भी कहा गया है कि रविवार को कोई भी व्यक्ति या समूह राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्ग पर तंबू आदि नहीं लगा सकता है। साथ ही जिला के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को ट्रैक्टर ट्राली में डीजल व पेट्रोल भरवाने वाले ट्रैक्टर के ड्राइवर का नाम, पता आदि और ट्रैक्टर में रखे सामान व सवारियों का ब्योरा रजिस्टर में दर्ज करना होगा। जिलाधीश ने जिला में यातायात, कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। इसी प्रकार दादरी के एसडीएम ओमप्रकाश देवराला को नागरिक अस्पताल, बाढड़ा के एसडीएम मनीष कुमार फौगाट को बाढड़ा क्षेत्र, नगर परिषद के सचिव संजय यादव को शहर थाना क्षेत्र, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार को जिला के सभी रूटों, तहसीलदार नवनीत को सदर थाना क्षेत्र, जिला बागवानी अधिकारी सुरेंद्र सिंह को बाढड़ा सदर थाना क्षेत्र, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के एसडीओ को महेंद्रगढ़ चौक, लोहारू पेयजल आपूर्ति एसडीओ को लोहारू चौक, रावलधी टी प्वाइंट व समसपुर टी प्वाइंट, अतिरिक्त रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटी को कनीना टी प्वाइंट, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को उत्सव गार्डन व कलियाना टी प्वाइंट और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ को मेजबान चौक व झाडू चौक पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसके अतिरिक्त 4 अधिकारियों को रिजर्व में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed