{"_id":"5a68fb1f4f1c1b83268b6503","slug":"191516829471-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम खट्टर व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कार्यक्रम तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम खट्टर व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कार्यक्रम तय
Updated Thu, 25 Jan 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम मनोहर लाल और पूर्व सीएम हुड्डा आज रोहतक में
- दोनों का नाइट स्टे, सीएम स्टेडियम तो पूर्व सीएम सांघी में फहराएंगे तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रदेश की राजनीतिक राजधानी का पारा वीरवार और शुक्रवार को गरम रहेगा। वीरवार दोपहर ढाई बजे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक आएंगे, वहीं शाम पांच बजे सीएम मनोहर लाल खट्टर भी पहुंच जाएंगे।
कार्यक्रम के तहत सीएम मनोहर लाल रात को सर्किट हाउस में ठहरेंगे। जबकि 26 जनवरी को सुबह एमडीयू स्थित वार मेमोरियल में जाएंगे। इसके बाद राजीव गांधी स्टेडियम तिरंगा फहराएंगे। फिर सीएम सांपला में रोहट नहर में हादसे का शिकार हुए युवकों के परिजनों से मिलेंगे। बाद में सांपला से ही चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।
हुड्डा सुबह निकालेंगे प्रभातफेरी, सांघी में फहराएंगे तिरंगा
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा 25 जनवरी को ढाई बजे वीर भान सिक्का की रस्म क्रिया में शामिल होंगे। इसके बाद विकास नगर स्थित स्वर्गीय डॉक्टर मांगेराम शर्मा के आवास पर जाएंगे। इसके बाद धर्मवीर सिंह खत्री के लड़के के देहांत पर हाउस नंबर 73 नजदीक तिकोना पार्क पर शोक प्रकट करने जाएंगे। फिर सेक्टर में सांत्वना देने आएंगे। इसके बाद आदर्श नगर में नाइट स्टे करेंगे। इसके बाद 26 जनवरी को सुबह छह बजे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में भिवानी स्टैंड से प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो छोटू राम चौक सुभाष चौक से वापस अंबेडकर चौक कांग्रेस भवन तक जाएगी। इसके बाद पूर्व सीएम सांघी में 101 फुट लंबे राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगे। बाद में नई अनाज मंडी सांपला में होने वाली रस्म क्रिया में भाग लेंगे। इसके बाद सिंहपुरा गुरुकुल रोहतक में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे।