{"_id":"5a4aa12f4f1c1b0e788b60ec","slug":"191514840367-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी पकड़े
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ कई आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस ने जिले भर में अलग अलग स्थानों से अवैध शराब व नशे में धुत होकर हंगामा करते लोगों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने काहनौर चौक से शक के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया। वह अपने हाथ मेें प्लास्टिक का बोरा ले रहा था। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसकी पहचान गांव सुडाना निवासी अनिल के रूप में हुई। जब पुलिस ने बोरे की जांच पड़ताल की तो उसमें से देशी शराब की 10 बोतल मिली। इसके बाद पुलिस ने अनिल के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
इसी तरह महम में रोहतक रोड़ ताज होटल के सामने एक युवक पैदल आ रहा था। उसके कंधे पर एक गत्ते की पेटी थी।
पुलिस ने शक के आधार पर रोककर उससे पूछताछ की तो उसकी पहचान मोखराखेड़ी निवासी रामसिंह उर्फ सिंगराज के रूप में हुई। गत्ते की पेटी की जांच पड़ताल की तो उसमें से देशी शराब की 12 बोतल बरामद हुई। इसी तरह दिल्ली बाइपास से एक युवक को नशे में धुत पकड़ा। उसकी पहचान विजय के रूप में हुई।