{"_id":"59bd8aa14f1c1b8f688b4f60","slug":"191505594017-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी विभाग ने नगर परिषद से कचरा प्रबंधन से जुड़ी मांगी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी विभाग ने नगर परिषद से कचरा प्रबंधन से जुड़ी मांगी डिटेल
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी विभाग ने नगर परिषद से कचरा प्रबंधन से जुड़ी मांगी डिटेल
चरखी दादरी।
शहर में कचरा प्रबंधन के लिए चार एकड़ जमीन की चार दीवारी व सड़क निर्माण के लिए गठित तीन अधिकारियों की टीम ने इस प्रोजेक्ट पर होम वर्क शुरू कर दिया है। कमेटी में शामिल पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने इस संबंध नगर परिषद से इस बारे में पूरी डिटेल मांगी है। ये कमेटी इस डिटेल एवं एस्टीमेट का अस्समेंट करेगी। इसके बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट डीसी को सौंपेंगी। डीसी की ओर से इस प्रोजेक्ट पर अंतिम रूप से मुहर लगाई जानी है। उसके बाद ही प्रोजेक्ट के वर्क ऑर्डर हो पाएंगे। 40.42 लाख से ये प्रोजेक्ट पूरा होना है।
इस समय शहर में कचरा स्टोरज की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। कलियाणा रोड स्थित एक एकड़ जमीन पर अब कचरा डालने को जगह नहीं बची है। इस जमीन की बार-बार ड्रेसिंग कर कचरे का समायोजन करना पड़ रहा है। बढ़ते कचरे को देखते हुए शहर को कचरा प्लांट या अन्य रिक्साइक्लबिन सिस्टम लगाए जाने की जरूरत है तभी इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है।
चरखी दादरी अब जिला बन चुका है। शहर की आबादी करीब 75 हजार और यहां कुल 21 वार्ड हैं। कलियाणा रोड व रोहतक रोड स्थित एक दर्जन मिलों व फैक्ट्रियों का कचरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर में नई अनाज मंडी और नई सब्जी मंडी भी करीब दो साल से शुरू हो चुकी है। इन दोनो मंडियों का कूड़ा-कचरा बढ़ता जा रहा है। वहीं शहर का बाहरी दायरा भी बढ़ता ही जा रहा है। वहीं शहर के लोगों का कहना है कि शहर में आबादी बढ़ने के साथ कचरे की स्टोरेज की क्षमता नहीं बढ़ाई गई। इससे कचरा संयोजन सरदर्द बना हुआ है शहर का सैकड़ों कुंतल कचरा वार्डों के खाली प्लाटों में पड़ा है। नगर परिषद कर्मचारी भी कई बार कचरे को इन खाली प्लाटों में ही डाल देेते हैं जो लगातार शहर की आबोहवा को बिगाड़ रहा है। आवासीय बस्तियां प्रदूषित बनी रहती है।
विज्ञापन
पैमाइश का काम हो चुका है पूरा
नगर परिषद कचरे का उठान कर उसका समायोजन एवं प्रबंधन करने के लिए प्रयासरत है। नगर परिषद की शहर के भिवानी रोड पर रानिया जोहड़ के समीप परिषद चार एकड़ जमीन है। इस जमीन को कचरा स्टोरेज के लिए प्रयोग किए जाने की प्लानिंग है। परिषद इस जमीन की चार दीवारी की प्लानिंग है। इस प्रोजेक्ट की टेक्निकल व प्रशासनिक मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। नगर परिषद ने गत जनवरी माह में इस जमीन की पैमाइश के लिए तहसीलदार को पत्र लिखा था। अब कुछ रोज पहले ही इस जमीन की पैमाइश का कार्य पूरा किया गया है।
चारदीवारी के निर्माण पर 24.82 लाख होगा खर्च
नगर परिषद इस चार एकड़ जमीन की चारदीवारी करवाएगा ताकि कचरे का ठीक प्रकार से स्टोरेज व प्रबंधन किया जा सके। इसके लिए 24.82 लाख का बजट तय किया गया है। इसके साथ यहां तक ट्रैक्टर और अन्य कचरा वाहन आदि पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण भी करवाया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए 15.80 लाख का बजट निर्धारित कर दिया गया है।
डीसी के पास भेजी जाएगी असस्मेंट
पिछले दिनों इस प्रोजेक्ट के वर्क ऑडर के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी में जनस्वास्थ्य विभाग व पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता के अलावा एसडीएम को शामिल कर रखा है। अब पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता ने इस प्रोजेक्ट एवं एस्टिमेट आदि की पूरी डिटेल नगर परिषद से मांगी है। कमेटी में शामिल एसडीएम ओमप्रकाश ने बताया कि यह कमेटी इस प्रोजेक्ट का गहराई से आंकलन करेगी। कमेटी के आंकलन करनेे के बाद यह रिपोर्ट डीसी के पास भेज दी जाएगी। डीसी इस प्रोजेक्ट पर अंतिम रूप मुहर लगाएगा ताकि वर्क ऑर्डर जारी हो सके।
=वर्जन=
कमेटी ने इस प्रोजेक्ट की समीक्षा शुरू कर दी है। एस्टिमेट एवं अन्य फाइल की डिटेल मांगी गई है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीसी से एप्रूवल करवाई जाएगी।
एसडीएम ओमप्रकाश, चरखी दादरी