फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   किसानों को मिले योजनाओं का लाभ:धनखड़

किसानों को मिले योजनाओं का लाभ:धनखड़

Fri, 11 Aug 2017 01:52 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
किसानों को मिले योजनाओं का लाभ:धनखड़
किसानों को मिले योजनाओं का पूरा लाभ:धनखड़
विज्ञापन

भिवानी
कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि किसानों की भलाई के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। पात्र किसानों को उन योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। ये निर्देश उन्होंने वीरवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि पैदावार बढ़ाने के लिए मिट्टी जांच के उपरांत किसानों सॉयल हेल्थ कार्ड देने की योजना चलाई जा है, ताकि किसान को अपने खेत की मिट्टी तासीर के बारे में पता चले। मिट्टी जांच से यह मालूम हो जाता है कि वहां पर किस तरह के खाद्य पदार्थों की जरूरत है और वहां पर कौन सी फसल से अधिकतम पैदावार ली जा सकती है। उन्होंने कि किसानों को सॉयल हेल्थ के बारे में जागरूक करना भी जरूरी है। इसी प्रकार से कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए किसानों को जागरूक करने के लिए किसान गोष्ठियों का आयोजन निरंतर किया जाए। उन्होंने किसानों के हित के चलाई जा रही योजनाओं की विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल, कृषि उप निदेशक डॉ. प्रताप सिंह सभ्रवाल, बागवानी अधिकारी रघुबीर सिंह झोरड़ व भूमि संरक्षण अधिकारी रमेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed