{"_id":"5988bc084f1c1b0b678b45c8","slug":"191502133256-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी खत्म हुई तो सफाईकर्मी शौच गए व्यक्ति को बंद कर चला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी खत्म हुई तो सफाईकर्मी शौच गए व्यक्ति को बंद कर चला गया
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी खत्म हुई तो सफाईकर्मी शौच गए व्यक्ति को बंद कर चला गया
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। ड्यूटी का टाइम हुआ नहीं कि तमाम लोगों को जिम्मेदारियों का भी खयाल नहीं रहता। ऐसा ही मामला रादौर में सामने आया है। ड्यूटी खत्म होते ही घर जाने की जल्दबाजी में एक सफाईकर्मी ने एक व्यक्ति को मुसीबत में डाल दिया। बस स्टैंड पर बने शौचालय में सोमवार की शाम को शौच करने गए एक व्यक्ति को सफाई कर्मचारी बंद कर चला गया। शौच के बाद वह बाहर निकलने लगा तो बाहर से दरवाजा बंद था। इस दौरान उसने अंदर से शौचालय का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद बस स्टैंड पर मौजूद काफी संख्या में लोग शौचालय के पास पहुंचे। लेकिन बाहर से शौचालय पर ताला लगा हुआ था। जिस कारण शौचालय में बंद व्यक्ति को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद बस स्टैंड पर मौजूद कुछ लोगों ने सफाई कर्मचारी से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने शौचालय का ताला तोड़कर शौचालय के अंदर बंद व्यक्ति को लगभग एक घंटे बाद बाहर निकाला।
यह था मामला
यमुनानगर निवासी रणधीर कुमार सोमवार को अपनी पत्नी के साथ गांव नाचरौन जाने के लिए रादौर बस स्टैंड पर आया था। इसी दौरान जब रणधीर बस स्टैंड पर बने शौचालय में शौच करने गया तो गलती से सफाई कर्मचारी ने ड्यूटी खत्म होने के कारण जाते हुए शौचालय पर ताला जड़ दिया और अपने घर चला गया। इस दौरान रणधीर की पत्नी स्थानीय लोगों को उसके पति को शौचालय से बाहर निकालने की दुहाई देती रही। बाद में सफाई कर्मचारी के मौके पर न पहुंचने पर लोगों ने ताला तोड़कर शौचालय में बंद रणधीर को बाहर निकाला।