फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हत्या कर खाली प्लाट में फेंका युवक का शव

हत्या कर खाली प्लाट में फेंका युवक का शव

Sat, 29 Jul 2017 02:10 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर खाली प्लाट में फेंका युवक का शव
हत्या कर खाली प्लाट में फेंका युवक का शव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शीला बाईपास के पास स्थित सागर विला होटल के सामने खाली प्लाट में युवक का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को प्लाट में फेंक दिया गया। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डेडहाउस में रखवा दिया है।
शीला बाईपास से करीब सौ मीटर आगे सागर विला होटल के सामने खाली प्लाट है। प्लाट के पास बनी दुकान का एक कारिंदा शुक्रवार दोपहर को प्लाट में गया था। प्लाट के अंदर कोने में एक युवक की लाश पड़ी थी। शव देख वह घबरा गया और अन्य लोगों को जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। कुछ ही देर में सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पहले तो आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी मृतक को नहीं जानता था। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने बताया कि लाश करीब दो दिन पुरानी है। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि युवक की हत्या की गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस का माना है कि मृतक मजदूरी करने वाला लग रहा है। माडल टाउन चौकी प्रभारी एसआई हरिओम ने बताया कि मृतक के पास शराब की बोतल मिली है। उसमें कुछ शराब बची हुई थी। अधिक शराब पीने के कारण भी युवक की मौत हो सकती है। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। उसके पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed