{"_id":"594ad19c4f1c1b7b378b456d","slug":"191498075548-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्र भम्भौली में किशोरियों को बांटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्र भम्भौली में किशोरियों को बांटा राशन
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी केंद्र भम्भौली में किशोरियों को बांटा राशन
सरस्वती नगर।
गांव भम्भौली के आंगनबाड़ी केंद्र में 11 से 18 वर्ष की आयु की किशोरियों की बैठक हुई। अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी रेणु शर्मा ने की। उन्होंने ने केंद्र में आई किशोरियों को बताया कि 11 से 18 वर्ष की आयु किशोरावस्था की होती है। यह एक नाजुक अवस्था होती है। इस दौरान किशोरियों का शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास होता है, जिससे उनके शारीरिक अंगों में बदलाव की प्रक्रिया शुरू होती है। इस दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की घबराहट महसूस नहीं करनी चाहिए, बल्कि आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सलाह लेनी चाहिए। मीटिंग में हिस्सा लेने वाली किशोरियों को राजीव गांधी किशोरी सशक्तिकरण योजना के अंर्तगत राशन बांटा गया। मौके पर संतोष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पूजा, नीलम रानी, सुषमा तथा मुमताज रानी, सुरजीत कौर सर्कल सुपरवाइजर मौजूद रहीं।
फोटो-29