फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   19 year old girl who lost her life in road accident found corona positive

सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 19 वर्षीय लड़की मिली कोरोना पॉजिटिव

Fri, 14 Jan 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
19 year old girl who lost her life in road accident found corona positive
रोहतक। कोरोना संक्रमण का असर पीजीआईएमएस में बढ़ता जा रहा है। वीरवार को सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 19 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव है। इसके अलावा 25 स्वास्थ्य कर्मी व आठ चिकित्सक कोरोना संक्रमित हैं। वहीं चेस्ट एंड टीबी रोग विभाग में दाखिल एक मरीज के भी कोरोना संक्रमित होने की आशंका है, इसके लिए उसके जांच सैंपल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज के थाना सोराव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। युवती दिल्ली मार्ग पर शिवम गार्डन के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। युवती को पुलिस उपचार के लिए पीजीआईएमएस लाई और उपचार के दौरान उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। युवती की मौत के बाद जब उसकी कोरोना जांच कराई गई तो वह संक्रमित मिली। फिलहाल पीजीआईएमएस के कोविड शव गृह में युवती के अलावा झज्जर के एक युवक का शव रखा है, इनका कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि संस्थान ने फिलहाल युवती की मौत का कारण सड़क दुर्घटना ही माना है।
विज्ञापन

जिले में 101 नए संक्रमित, पांच अस्पताल में भर्ती
जिले में 101 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें से पांच मरीज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हैं। जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 860 हो गई है। वहीं गनीमत यह है कि 26 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26836 पहुंच गई है। वहीं 566 मरीज अभी तक उपचार के दौरान दम तोड़ चुके हैं। विभाग ने वीरवार को 2059 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। फिलहाल जिले में संक्रमण 4.22 फीसदी के हिसाब से फैल रहा है और यहां रिकवरी दर 94.61 फीसदी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
नेफ्रोलॉजी में हाउस सर्जन, ऑर्थो में सीनियर रेजिडेंट, गाइनी में पीजी डॉक्टर, बाल रोग व सर्जरी में एक-एक जूनियर रेजिडेंट, माइक्रोबायोलॉजी में डेमोस्ट्रेटर, जिरियाटिक्स में सीनियर रेजिडेंट व डेंटिस्ट्री में पीजी डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बी फार्मा अंतिम वर्ष, पांच एमबीबीएस इंटर्न, बी ऑपटोमेट्री में इंटर्न, ट्रामा सेंटर, एसओटी, कम्यूनिटी सेंटर में एक-एक स्टाफ नर्स, कम्यूनिटी सेंटर में एमपीएचडब्ल्यू, नर्सिंग कॉलेज में लिपिक, ओपीडी में डीईओ व स्किन ओपीडी में हाउस कीपिंग का स्टाफ संक्रमित मिले हैं।
28 मरीज उपचाराधीन, पांच ऑक्सीजन पर तो पांच वेंटीलेटर पर
पीजीआईएमएस में वर्तमान में 28 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें पांच मरीज ऑक्सीजन पर हैं और पांच मरीज वेंटीलेटर पर हैं। इन सभी मरीजों की हालत गंभीर है। इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड 24 में आठ, 26 में छह, ट्रामा सेंटर आईसीयू में तीन, ट्रामा ट्राएज में एक, गाइनी बी ब्लाक में तीन मरीज दाखिल हैं। गौरतलब है वीरवार को दो मरीजों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया है।
कोरोना संक्रमित ट्रॉमा सेंटर आए और आशंकित सी ब्लाक
पीजीआईएमएस के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. वरूण अरोड़ा ने मरीजों से अपील की है कि जो भी कोरोना संक्रमित है वह अब सीधा ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए आए। ट्रॉमा सेंटर को कोविड अस्पताल बना दिया गया है, यहां संचालित हो रहे ऑर्थों व सर्जरी विभाग को आपातकालीन विभाग में शिफ्ट कर दिया गया है।

14 लाख से अधिक को लगाया गया कोरोना से बचाव का टीका
जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 14,33,200 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा दिया है। वीरवार को 2466 को पहली, 3043 को दूसरी डोज लगा दी है। इसके अलावा 15 से 17 तक आयु वालों को अभी तक 24,279 को वैक्सीन लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed