फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   18944 students registered for admission in PG in colleges

Rohtak News: कॉलेजों में पीजी में प्रवेश के लिए 18944 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

Mon, 22 Jul 2024 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
18944 students registered for admission in PG in colleges
रोहतक। प्रदेश के कॉलेजों में चल रही पीजी कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अब तक प्रदेश के 18944 विद्यार्थी अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें से 14259 विद्यार्थी अपना आवेदन कर चुके हैं। उच्च शिक्षा विभाग 30 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी करेगा।
विज्ञापन

कॉलेजों में पीजी में दाखिले को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरुआती दौर में है। उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को आवेदन के लिए 25 जुलाई तक का समय दिया है। इसके बाद दो दिन कॉलेजों में दस्तावेजों की जांच का समय रहेगा। ऐसे में दाखिले की दौड़ में शामिल विद्यार्थियों के बीच आवेदन को लेकर होड़ लगी है। इसके चलते अब तक प्रदेश के 18944 विद्यार्थी विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि 14259 अपना आवेदन जमा करा चुके हैं। विभाग पहली मेरिट सूची 30 जुलाई को जारी करेगा। इसमें नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थी दो अक्तूबर तक फीस जमा करा कर सीट सुरक्षित कर सकते हैं। इसके बाद पांच अगस्त को रिक्त सीटों के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


पंडिती नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दाखिला कमेटी के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि यूजी कोर्सों की मेरिट सूची के बाद अब ओपन कांउसिलिंग प्रक्रिया चल रही है। पीजी कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुुरू हो गई है। विद्यार्थी 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई में 25 विद्यार्थियों ने दाखिला प्रवेश
रोहतक। आईटीआई में तीसरी मेरिट सूची जारी होने के बाद सोमवार को विद्यार्थियों की भीड़ बनी रही। प्रवेश के लिए पहुंचे विद्यार्थियों के कारण कैंपस में चहल पहल नजर आई। आईटीआई की कुल 540 सीटों में से 275 पहले भर चुकी हैं। सोमवार को 25 विद्यार्थियों ने रिक्त सीटों पर प्रवेश लिया। ऐसे में आईटीआई में अब तक कुल 300 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। फिलहाल आईटीआई में 200 सीटें रिक्त हैं। इनके लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। आईटीआई की दाखिला कमेटी के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि वंचित विद्यार्थी संबंधित ट्रेड में संपर्क कर प्रवेश ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed