फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   184 buses will be fitted with two fog lights within 15 days

184 बसों में 15 दिन के अंदर लगेंगी दो-दो फॉग लाइटें

Sun, 22 Nov 2020 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
184 buses will be fitted with two fog lights within 15 days
घने कोहरे में बसों का सुरक्षित संचालन करवाने के लिए रोहतक डिपो की 184 बसों में दो-दो फॉग लाइटें लगाने का काम सोमवार से शुरू होगा। बसों की खिड़की व शीशों को भी दुरुस्त कराया जाएगा ताकि सवारियों को ठंडी हवा नहीं लगे। घने कोहरे की वजह से रास्ता नहीं दिखने पर सुरक्षित संचालन करने में काफी दिक्कत आती है। वहीं, खिड़कियां सही नहीं होने अथवा शीशे टूटे होने की वजह से हवा सीधे यात्रियों को लगती है। इन समस्या का निदान करने के लिए रोहतक डिपो महाप्रबंधक जोगेंद्र रावल ने विगत दिवस वर्कशॉप मैनेजर सुरेंद्र सिंह के साथ घने कोहरे में बसों का सुरक्षित संचालन कराने के लिए बैठक की। महाप्रबंधक ने आदेश दिए कि डिपो की प्रत्येक बस में दो-दो फॉग लाइटें लगाई जाए ताकि ड्राइवर को रास्ता सुगमता से दिखे और सुरक्षित संचालन हो। इसके साथ ही बस के दरवाजे, खिड़की और शीशों को सही करवाया जाए ताकि यात्रियों को ठंडी हवा नहीं लगे। हिदायत दी कि 15 दिन के अंदर फॉग लाइट लगाने के साथ सभी काम पूरे हो जाने चाहिए। वर्कशॉप मैनेजर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महाप्रबंधक के आदेश पर सोमवार से सभी 184 बसों में फॉग लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। 15 दिन के अंदर फॉग लाइट लगाने के साथ ही खिड़कियों, दरवाजों और शीशों को सही करवा दिया जाएगा। महाप्रबंधक जोगेंद्र रावल ने बताया कि वर्कशॉप मैनेजर को फॉग लाइट की गुणवत्ता बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। लाइटें लगने के बाद उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed