फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ठोक कर लेते है राम का नाम, करते है विकास के काम : उमा भारती

ठोक कर लेते है राम का नाम, करते है विकास के काम : उमा भारती

Tue, 26 Mar 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
ठोक कर लेते है राम का नाम, करते है विकास के काम : उमा भारती
मौकापरस्त लोगों के गठबंधन को जनता नकार देगी, भाजपा की सरकार बनेगी : उमा भारती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास मंत्री उमा भारती ने कहा कि हम राम का नाम ठोंक कर लेते हैं और विकास के काम भी ठोंक कर कर रहे हैं। सही मायने में भाजपा वाले हर काम दिल खोलकर करते हैं। यही वजह है कि जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं ने सदैव सभी धर्मों की भावनाओं की कद्र की है। भाजपा भाई-बहन की नहीं विकास की राजनीति करती है। इस चुनाव में मौकापरस्त लोगों के गठबंधन को विकास के आगे जनता नकार देगी, पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में भाजपा की सरकार फिर बनेगी।
वह मंगलवार देर शाम लाला लाजपत राय मंडी परिसर में विजय संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में बुनियादी अंतर है। हम जो करते हैं, वह पूरी ईमानदारी और लगन से करते हैं। लेकिन कांग्रेस इसके उलट केवल दूसरों में दोष निकालती है। उन्होंने कहा कि जो लोग हमें सेकुलर कहते हैं, वह यही सब पाकिस्तान में जाकर बोल के दिखाएं। उन्होंने कहा कि जब भारत और पाक का बंटवारा हुआ था, केवल 2.5 फीसदी मुसलमान पाकिस्तान गया था। बाकी का मुसलमान यहां हिंदुओं पर भरोसा करके रह गया था। सही मायने में हिंदु मुसलमान का भरोसे का पड़ोसी है। उन्होंने कहा कि हम गर्व से कहते हैं कि हम हिंदू हैं, पर इसका मतलब यह कतई नहीं है कि हम मुसलमान विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही, इसके साथ वह देश की सबसे हाईटेक पार्टी भी है। जिस मुकाम पर कांग्रेस कभी नहीं पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जादू के सामने कोई गठबंधन नहीं टिक पाएगा। मौकापरस्त लोगों के गठबंधन को जनता नकारा देगी और फिर से केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को देश व प्रदेश की सरकार की नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि वह हरियाणा में स्वर्गीय देवीलाल को बेहद पसंद करती हैं। उन जैसा व्यक्ति राजनीति में विरला ही होता है। साथ ही उन्होंने हरियाणा के सीएम की भी सराहना की और कहा कि प्रदेश को एक ईमानदार सरकार मिली है।
विज्ञापन

उमा भारती ने कहा कि जिस तरह का माहौल देश में बना हुआ है, इस माहौल में भाजपा को पूर्ण बहुमत से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सामने कोई गठबंधन या दूसरा विकल्प नहीं टिकने वाला है। वह विकास और तरक्की की सोच रखने वालों का साथ दें। उन्होंने कहा कि भाजपा संघर्ष के दूसरे दौर में अपनी तपस्या, बुद्धिमता, समर्पण, राष्ट्रभक्ति, बिना भेदभाव की नीतियों की बदौलत आज देश की चौकीदारी कर रही है। वर्ष 2014 के चुनाव में कुछ पार्टियों का मत था कि नरेंद्र मोदी हिंदुत्व और राष्ट्रवाद को हथियार बनाकर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उन्होंने विकास का रास्ता चुना। देश का अहित करने वाले वामपंथी एक होकर नरेंद्र मोदी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब जनता समझ चुकी है कि उनका भला कौन कर सकता है। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिक, सीएम के सलाहकार राजीव जैन, चेरयपर्सन कृष्णा गहलावत, रामचंद्र जांगड़ा, मोहन लाल बडौली, डॉ.धर्मबीर नांदल, डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, पूर्व विधायक रामफल चिडाना, मनोज जैन, नवीन मंगला, डॉ संजय सेहरा, संजय वर्मा, अनिल झरोंठी, जयसिंह ठेकेदार, प्रीतम खोखर, डा. रामकिशन सरोहा, गुलशन ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed