फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गवाही देने से इंकार करने पर रिश्ते के ताऊ की पीट-पीटकर हत्या, 6 लोग घायल

गवाही देने से इंकार करने पर रिश्ते के ताऊ की पीट-पीटकर हत्या, 6 लोग घायल

Mon, 04 Mar 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
गवाही देने से इंकार करने पर रिश्ते के ताऊ की पीट-पीटकर हत्या, 6 लोग घायल
अस्पताल से उपचार कराके लौट रहे ताऊ की रास्ता घेरकर पीट पीटकर हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना (सोनीपत)। गांव राणा खेड़ी में शनिवार की शाम दो पक्षों में झगड़े के बाद घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से एक महिला को हालत गंभीर होने पर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया तो एक महिला समेत चार लोगों को मेडिकल कालेज खानपुर कलां दाखिल कराया गया। अस्पताल से एक बुजुर्ग को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जो शनिवार आधी रात अपने बेटे के साथ ऑटो में बैठकर घर लौट रहा था। आरोप है कि तीन बाइकों पर सवार छह नकाबपोश हमलावरों ने जींद मार्ग पर गोशाला के सामने ऑटो रोककर बुजुर्ग को डंडों से बुरी तरह से पीट दिया। घायल को अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर एक नामजद समेत छह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों में मृतक का भतीजा भी शामिल है।
राणा खेड़ी गांव के रहने वाले बालकिशन ने बताया कि गांव में लगभग तीन साल पहले परिवार के रणपत की जमीनी विवाद को लेकर हत्या कर दी गई थी। उस हत्या के मामले में रणपत के परिवार के लोग उसके पिता सुनहरा (60) पर गवाही देने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि रणपत के परिवार के लोग अपने पक्ष में गवाही दिलाना चाहते थे, लेकिन उसके पिता सुनहरा ने दोनों पक्ष परिवार के होने के कारण गवाही देने से इंकार कर दिया था। आरोप है कि इस कारण ही रणपत के परिवार के लोग उनसे रंजिश रखने लगे और इस रंजिश में रणपत के परिवार वाले शनिवार शाम उनके घर आए। जहां उसके पिता सुनहरा से पूछने लगे कि उसने उनके पक्ष में गवाही क्यों नहीं दी। उसके बाद अन्य लोग भी डंडे, जैली व गंडासा लेकर आए और उनके परिवार पर हमला कर दिया। उस हमले में उसके अलावा पिता सुनहरा, सुमन, बलमत, रोहताश, संदीप व संगीता घायल हो गए। उनपर हमला करने के बाद आरोपी वहां से भाग गए, जिसके बाद वह घायलों को गोहाना के सरकारी अस्पताल में लेकर आ गए। जहां से सुमन को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जबकि अन्य सभी को खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां पर चिकित्सकों ने पांच लोगों को दाखिल कर लिया और उसके पिता सुनहरा को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जहां से सुनहरा को रात में लगभग सवा दो बजे दूसरा बेटा रोहताश अपने साथ ऑटो में बैठाकर वापस गांव आ रहा था। जब ऑटो जींद मार्ग स्थित गोशाला के सामने पहुंचा तो सामने से तीन बाइकों पर छह नकाबपोश लोग आए। उन्होंने बाइक लगाकर ऑटो को रोक लिया और उसके पिता सुनहरा व भाई रोहताश पर हमला कर दिया। जिसके बाद बाइक सवार वहां से भाग गए। बुजुर्ग सुनहरा को वापस गोहाना के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं रोहताश के बयान पर एक युवक धर्मराज को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं रोहताश ने बताया कि जिस धर्मराज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है, वह रणपत का बेटा है और वह उसके पिता का रिश्ते का भतीजा लगता है। क्योंकि वह सभी एक ही परिवार के लोग हैं और इस कारण ही उसके पिता रणपत की हत्या में गवाही नहीं देना चाहते थे।
विज्ञापन

--
जींद मार्ग गोशाला के समीप ऑटो से घर जाते समय बुजुर्ग सुनहरा पर गोशाला के समीप तीन बाइकों पर सवार 6 लोगों ने हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे रोहताश के बयान पर धर्मराज व 5 अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद व उसकी जांच करने पर मामले में स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरुण कुमार, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed