{"_id":"5ac52e644f1c1bd8618b576b","slug":"181522871908-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पहुंचने से पहले शराब माफिया ने हथियारों के दम पर पुलिस से लूटी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने पहुंचने से पहले शराब माफिया ने हथियारों के दम पर पुलिस से लूटी शराब
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने पहुंचने से पहले शराब माफिया ने हथियारों के दम पर पुलिस से लूटी शराब
चरखी दादरी।
शराब तस्कर के साथियों ने पुलिस टीम द्वारा कब्जे में ली गई अवैध शराब की 125 पेटियों को थाने पहुंचने से पहले ही हथियारों के बल पर लूट लिया और पुलिस हिरासत से एक शराब तस्कर को छुड़ाने का प्रयास भी किया। पुलिस टीम का आरोप है इस दौरान दो पुलिस कर्मियों को डंडों से पीटा गया और उन पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। लुटेरे अवैध देशी शराब की पेटियों से भरी गाड़ी को राजस्थान की ओर ले जाने में तो कामयाब हो गए लेकिन शराब तस्कर को वो न छुड़ा सके। पुलिस टीम ने लुटेरों की दो गाड़ियां भी जब्त कर ली। मामला चरखी दादरी जिले के बाढड़ा थाने के अधीन आने वाले गांव आर्य नगर का है। पुलिस ने शराब तस्कर को कोर्ट में पेश कर उसके साथियों बारे पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लिया है। बाढड़ा थाने में आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट व विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बाद में आरोपियों द्वारा लूटी गई शराब को भिवानी के गांव देवराला से बरामद कर लिया।
बाढड़ा थाना प्रभारी विकास ओलहान को मंगलवार देर शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आर्य नगर गांव में अवैध देशी शराब की खेप एक मकान में है। सूचना के आधार पर संबंधित ठिकाने पर दबिश के लिए हेड कांस्टेबल उदयभान सहित, सिपाही हरभज, सिपाही जयभगवान, एसपीओ विजयपाल व होमगार्ड दीपक की पांच सदस्यीय टीम गठित की गई। टीम ने जब आर्य नगर में दबिश दी तो कुछ लोगों शराब की पेटियों को एक गाड़ी में लोड करते मिले। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए जबकि कारी धारणी निवासी अजीत को पुलिस ने काबू कर लिया। इस संबंध में बाढड़ा थाना पुलिस ने रात करीब पौने 12 बजे ही आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया था। आरोपी व पकड़ी गई शराब को बाढड़ा थाना लाने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई।
अभी टीम आर्य नगर गांव से निकलर मुख्य रोड पर ही पहुंची थी कि इसी दौरान शराब से लदी गाड़ी के सामने दो गाड़ियां आकर रूकी और इसमें 5-6 युवक उतर आए। उक्त युवकों ने आत ही पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इनके पास पिस्तौल व लाठी-डंडे भी थे। उक्त युवकों ने पुलिस हिरासत से अजीत को छुड़ाने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर सिपाही हरभज व होमागार्ड दीपक पर उन्होंने डंडों से हमला बोल दिया और उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया। हालांकि आरोपी को छुड़ाने में उक्त युवक कामयाब नहीं हो पाए लेकिन शराब से भरी गाड़ी को उक्त युवक लेकर चंपत हो गए। वहीं, पुलिस कर्मियों ने आरोपियों की दो गाड़ियां काबू कर मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल कर्मचारियों को देर रात करीब ढाई बजे दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में बाढड़ा थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी अजीत को दादरी कोर्ट में पेश कर अन्य साथियों बारे पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
भिवानी के गांव देवराला से शराब बरामद
आर्य नगर गांव से पुलिस द्वारा बरामद शराब लूटने के आरोपियों ने इसे भिवानी जिले के गांव देवराला स्थित एक धर्मकांटे पर छुपा दिया था। बाढड़ा थाना पुलिस ने यहां दबिश देकर शराब को बरामद कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि आरोपी अजीत से पूछताछ करने पर शराब की लोकेशन पता चली और इसके बाद पुलिस टीम ने शराब बरामद कर ली।
वर्जन::
अजीत, विजय, नरेंद्र, महेश व प्रीतम पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी अजीत को काबू भी किया गया। उसे छुड़ाने का प्रयास किया गया लेकिन लुटेरे कामयाब नहीं हो पाए।
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता