{"_id":"5a9857a54f1c1b0a7b8b9f18","slug":"181519933349-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर पानी को व्यर्थ होने से बचाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर पानी को व्यर्थ होने से बचाने की अपील
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर पानी को व्यर्थ होने से बचाने की अपील
चरखी दादरी।
जनस्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को शहर में अतिरिक्त पानी की सप्लाई नहीं करेगा। इसलिए लोगों को पानी को व्यर्थ खर्च करने से बचना होगा। विभाग ने लोगों से पानी की बचत करने की अपील की है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वीरवार को ही जिले की नहरों में पानी पहुंचा है लेकिन अभी जलघरों के टैंकों को पानी से नहीं भरा जा सका है। फाग के दिन शहर में रूटीन में ही पानी की सप्लाई होगी। जानकारी के अनुसार इस समय शहर के जलघरों में नहरी पानी नहीं होने से पानी की कमी बनी हुई है। पिछले करीब 25 दिन से नहरों में पानी नहीं आ रहा था जिससे शहर के दोनों जलघरों में टैंक खाली हो गए। विभाग को जैसे-तैसे ट्यूबवेल का पानी मिलाकर सप्लाई करना पड़ा ताकि भीषण पेयजल संकट पैदा न होने पाए और विभाग को टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की नौबत न आने पाए। होली के हुड़दंग में अक्सर पानी की ज्यादा बर्बादी होती है। हर घर में पानी की अतिरिक्त खपत बढ़ जाती है।
तीन लाख लीटर पानी की खपत बढ़ने का अनुमान
जनस्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि फाग के दिन शहर में किसी भी कीमत पर पानी की अतिरिक्त सप्लाई नहीं होगी। विभाग रोजाना की तरह पानी की सप्लाई करेगा। वैसे ही इस समय विभाग को एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई करनी पड़ रही है ताकि पानी का संकट न बढने पाए। शहर में होली पर्व पर करीब तीन लाख लीटर अतिरिक्त पानी की खपत बढ़ने का अनुमान है। शहर में रोजाना की खपत करीब 10 लाख लीटर तक है ऐेसे में फाग के दिन यह खपत बढ़कर करीब 13 लाख लीटर पानी तक पहुंचने का अनुमान है।
वीरवार को ही पहुंचा है नहरों में पानी
वीरवार को को जिले की नहरों में पानी पहुंच गया है। नहरों में पानी पहुंचने पर जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को भी काफी राहत मिली है। अब शहर के मेन चंपापुरी जलघर में पानी डलना शुरू हो गया है। इसी प्रकार बधवाना नहर के जरिए शहर के दूसरे रामनगर जलघर में पानी डाला जा रहा है। बधवाना नहर में 150 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है ताकि रामनगर जलघर को भी जल्द ही भरा जा सके। जिले को 930 क्यूसेक पानी मिला है जबकि इंडेंट 950 क्यूसेक का भेजा गया था। जिले की मेन लोहारू पंप हाउस पर इस समय 29 पंप मोटर चल रही हैं ताकि पानी का निरंतर उठान होता रहे। वहीं नहरों में पानी पहुंचते ही किसानों ने भी नहरी पानी की चोरी शुरू कर दी है। किसान गेहूं की आखिरी सिंचाई करने में लग गए हैं। जिले का अधिकतर कृषि क्षेत्र नहरी पानी पर ही निर्भर करता है।
विज्ञापन
==============================
वर्सन-
फाग के दिन शहर में एक्सट्रा पानी की सप्लाई नहीं होगी। पानी की वैसे ही कमी बनी हुई है। लोगों को पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। अब नहरों में पानी पहुंच गया है जल्द ही शहर में पानी की कमी दूर हो जाएगी।
एसडीओ मंदीप, जनस्वास्थ्य विभाग