फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मांगों की अनदेखी पर भड़का कर्मचारियों का गुस्सा

मांगों की अनदेखी पर भड़का कर्मचारियों का गुस्सा

Tue, 27 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मांगों की अनदेखी पर भड़का कर्मचारियों का गुस्सा
मांगों की अनदेखी पर भड़का कर्मचारियों का गुस्सा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
लंबित मांगों पर सरकार की अनदेखी से नाराज विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, मिड-डे मील वर्कर व ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन जिला यूनिट के डीसी रेट पर लगे कर्मचारी शामिल रहे। सभी यूनियनों से जुड़े कर्मियों की बैठक रोज गार्डन में अलग-अलग समय पर हुई और इसके बाद उन्होंने शहर में रोष मार्च निकाला। कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण दोपहर बाद तक रोज गार्डन से कोर्ट तक प्रमुख रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित ही रही।
इस दौरान 15 दिनों से धरना दे रहीं आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकार पर नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया। वहीं मिड-डे मील वर्कर 10वें दिन भी रोज गार्डन में धरने पर बैठी रहीं। इस दौरान पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी उन्हें समर्थन देने पहुंची। इसके अलावा डीसी रेट पर लगे निगम कर्मियों ने वेतनमान बढ़ाकर भिवानी के अनुसार करने की मांग की और निगम के एक्सईएन और जिला राजस्व अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी व कार्यालय की मांग को लेकर सीटीएम मनीष फौगाट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
चरखी दादरी। आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर का विरोध प्रदर्शन सोमवार को 15वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्करों ने कहा कि सरकार जायज मांगों के लिए धरना दे रही आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को सरकार निकालने की धमकी दे रही हैं, लेकिन वो इनसे डरने वाली नहीं है। यूनियन की जिला प्रधान राजवंती फौगाट ने कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा के अपनी नौकरी को बचाने के लिए आंदोलन को और तेज करने से भी गुरेज नहीं करेंगी। इस मौके पर जिला महासचिव अनिल श्योराण, अध्यापक महासंघ के प्रदेश महासचिव संजीव मंदौला, सत्यवान शास्त्री, उर्मिल, मुन्नी दुधवा, ऊषा सांजरवास, सुदेश बिलावल, शर्मिला, वेदकौर, सुनीता पिचौपा, संतोष, रामौतारी झोझू उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

::::::::
मिड-डे मील वर्करों के धरने पर पहुंची पूर्व सांसद
चरखी दादरी। रोज गार्डन में मिड-डे मील वर्करों का धरना सुनिता मंदोली की अध्यक्षता में 10वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान जिला उपायुक्त की मार्फत प्रदेश सरकार को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। सोमवार को पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने धरने को समर्थन दिया। श्रुति चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में कर्मचारी वर्ग पूरी तरह से ठगा महसूस कर रहा है। यूनियन प्रधान सुनिता मंदोली ने कहा कि पिछले दस दिन से धरना निरंतर जारी है, लेकिन सरकार ने आज तक उनकी सुध नहीं ली है। धरने के बाद मिड डे मील कर्मचारी शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंची। इस अवसर संतोष, निर्मला, उर्मिला, प्रीतमकौर, पिंकी, मुनेश, पूनम, राजकुमारी, सुनिता, कमलेश, बिरमती, सरोज , लक्ष्मी, दर्शना आदि उपस्थित थे।
:::::::
सर्व कर्मचारी संघ उपायुक्त कार्यालय पर डालेगा पड़ाव
चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ चरखी दादरी यूनिट ने लंबित मांगों को लेकर सोमवार को शहर में रोष प्रदर्शन किया। रोज गार्डन में राजकुमार घिकाड़ा की अध्यक्षता में सभी एकत्र हुए और सभा का संचालन मास्टर रामपाल ने किया। उन्होंने मांगो को लेकर नगर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया व लघु सचिवालय में डीआरओ को ज्ञापन सौंपा। राजकुमार घिकाड़ा ने कहा कि अगर समय रहते कर्मचारियों के साथ किए गए समझौते को लागू नहीं किया गया तो सर्व कर्मचारी संघ आने वाले समय में उपायुक्त कार्यालय पर पड़ाव डालेगा। धरने को संघ के राज्य ऑडिटर सुखदेव सिंह, जिला सचिव मास्टर सुखदर्शन, मास्टर रमेश जाखड़, हेमसा जिला प्रधान विजय लांबा, बिजली यूनिट प्रधान ओमवीर कालेहर, बाढड़ा एसकेएस प्रधान प्रवेंद्र भांडवा, रामकुमार नौसवा, सीटू प्रधान रणधीर कुंगड, मास्टर विरेंद्र यादव, जगवीर भागवी, सत्यवीर सरोहा ने भी संबोधित किया।

अध्यापक संघ ने जिला अधिकारी की तैनाती को लेकर सौंपा ज्ञापन
अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रधान रमेश जाखड़ की अध्यक्षता में नगराधीश मनीष फौगाट ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि चरखी दादरी अलग जिला होने पर सभी विभागों के जिला स्तर के अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। लेकिन शिक्षा विभाग में जिला अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है और न ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शुरू हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि सप्ताह में कम से कम एक दिन जिला शिक्षा अधिकारी चरखी दादरी में अपना कार्यालय लगाना शुरू करें। इस मौके जिला प्रधान रमेश जाखड़, सचिन रामपाल रामबास, बौंद खंड प्रधान कृष्ण सिंह, धर्मदास, हेमसा के जिला प्रधान विजय लाम्बा, दादरी खंड प्रधान राजेंद्र, सचिव रविंद्र बौंद खंड सचिव बीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed