{"_id":"5a8f33a34f1c1bbb218b498c","slug":"181519334307-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुअकबरपुर गांव में चल रही भागवत कथा का दूसरा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुअकबरपुर गांव में चल रही भागवत कथा का दूसरा दिन
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित.........
फ्लैग : बहुअकबरपुर गांव में चल रही भागवत कथा का दूसरा दिन
हेडिंग : भक्त के मन में बसते हैं भगवान : साध्वी प्रियंका
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हिसार रोड स्थित गांव बहु अकबरपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन वीरवार को साध्वी प्रियंका ने श्रद्धालुओं को भक्त ध्रुव की कथा सुनाई। साध्वी ने बताया कि जब भक्त ध्रुव को राजा बनाने का समय आया तो उनकी माता सुनीति ने उनके भाई को राजगद्दी सौंप दी। जिस पर ध्रुव ने अपनी माता से पूछा कि यह राज्य उन्हें किसने सौंपा था? जिस पर सुनीति ने बताया कि यह राज कई पीढ़ियों पहले भगवान ने उनके पिता के पूर्वजों को सौंपा था। उसी क्षण ध्रुव को भगवान की भक्ति की जोत जली तथा वे हिमालय पर जाकर भगवान की तपस्या में लीन हो गये। भक्त का यह प्यार देखकर भगवान ने उन्हें ध्रुव तारे के रूप में अमर कर दिया। कथा के मुख्य यजमान बहु अकबरपुर निवासी विनोद बल्हारा रहे। योगी शंभुनाथ ने बताया कि कथा में भारी संख्या में ग्रामीण भाग ले रहे हैं।