फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अचानक पहुंचे मुख्य सचिव रोहतक, ली अधिकारियों की मीटिंग

अचानक पहुंचे मुख्य सचिव रोहतक, ली अधिकारियों की मीटिंग

Fri, 02 Feb 2018 03:08 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
अचानक पहुंचे मुख्य सचिव रोहतक, ली अधिकारियों की मीटिंग
रोहतक। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ढेसी वीरवार को अचानक हिसार जाते समय रोहतक पहुंच गए। डीसी आफिस में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर निगम अधिकारियों की मीटिंग ली और जल्द प्रोजेक्ट की दूसरी रिपोर्ट भेजने की हिदायत दी। डीसी डा यश गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र की महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत गरीब परिवारों को मकान बनाकर दिए जा रहे हैं। पहले चरण की रिपोर्ट बनाकर सरकार के पास भेज दी गई है। अब दूसरे चरण की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मुख्य सचिव ने पूरी योजना की गहराई से समीक्षा की और संतुष्टि व्यक्त की। मीटिंग में निगम आयुक्त प्रदीप कुमार, सीटीएम महेंद्र पाल और डीटीपी केके वार्ष्णेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed