{"_id":"5994a1054f1c1bb4328b4630","slug":"181502912773-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला 15 फीट लंबा अजगर, जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला 15 फीट लंबा अजगर, जंगल में छोड़ा
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में मिला 15 फीट लंबा अजगर, जंगल में छोड़ा
खिजराबाद। खिजराबाद के खेत में लगभग 15 फीट लंबा अजगर दिखने से सनसनी फैल गई। अजगर को देखकर खेतों में काम कर रहे मजदूरों के हाथ पैर फूल गए। सूचना पर पहुंचे वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को पकड़ कर कलेसर जंगल में छोड़ दिया।
रजनीश वालिया, असलम व फकीर ने बताया कि दोपहर के समय वे गन्ने के खेत में बंधाई का कार्य कर रहे थे, तभी एक मजदूर का पैर अजगर पर पड़ गया। अजगर को देखकर उसके हाथ पैर फूल गए और वहां से भाग निकला। इसके बाद अजगर गन्ने के खेत से बाहर निकल कर पानी की खाल में आ गया और पाइप में फंस गया। इसके बाद लोगों ने वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया। वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक राजपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम के सदस्य सुल्तान सिंह, परवेज खान और मीर सिंह ने अजगर को पकड़ लिया। निरीक्षक राजपाल ने बताया कि इस प्रकार के जीव जंगल में ही पाए जाते हैं, लेकिन बरसात में कई बार पानी या बाढ़ आने से खेतों में आ जाते हैं। अजगर को पकड़ कर कलेसर जंगल में छोड दिया गया।