{"_id":"598384a84f1c1b99698b481e","slug":"181501791400-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रहे युवक पर फायरिंग का आरोपी झज्जर से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रहे युवक पर फायरिंग का आरोपी झज्जर से काबू
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में सो रहे युवक पर फायरिंग का आरोपी झज्जर से काबू
चरखी दादरी।
घर में सो रहे पैंतावास खुर्द निवासी युवक पर फायरिंग करने के आरोपी को दादरी सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे झज्जर से काबू किया है और आरोपी से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। शुक्रवार सुबह उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित अमित की शिकायत पर गांव निवासी रवि उर्फ मीनू पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। आरोपी रवि ने मुखबरी के शक पर फायरिंग की थी।
गौरतलब है कि गत 16 जुलाई की रात गांव पैंतावास खुर्द निवासी अमित अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान गांव निवासी रवि उर्फ मीनू ने गली में लगते जंगले से अमित पर फायरिंग कर दी थी। गनीमत रही कि अमित इस हमले में बच गया और गोली दीवार में जा धंसी थी। वहीं, अमित ने गोली के छर्रे लगने की भी बात कही थी। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित अमित के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अमित झज्जर में है। इसके तुरंत बाद सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी ने एएसआई मक्खन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर संभावित ठिकाने पर दबिश देने के लिए भेजा। एएसआई मक्खन सिंह ने आरोपी को झज्जर से काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है और शुक्रवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी आरोपी से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार की बरामदगी की जानी बाकी है।