{"_id":"5963db3e4f1c1b02668b485e","slug":"181499716414-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में गूंजे शिव भोले के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में गूंजे शिव भोले के जयकारे
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सावन के पहले सोमवार को जिले के मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठे। सोमवार से ही सावन की शुुरुआत होने से लोगों ने अल सुबह से ही श्रद्धालु हाथों में पूजन सामग्री लेकर भोले की पूजा के लिए मंदिरों में पहुंचे। शहर में मुख्य रूप से सेक्टर एक स्थित सोलह राही सरोवर के पास प्राचीन भगवान भूतेश्वर महादेव मंदिर, भाड़ावास रोड पर बारा पत्थर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, मोती चौक बाजार स्थित घंटेश्वर महादेव मंदिर, मॉडल टाउन स्थित राधाकृष्ण मंदिर एवं शिव चौक पर सुबह से ही भक्तों की खासी भीड़ देखी गई। पंडित रोहताश ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव की पूजा से मनोकामना पूरी होती है। दूध और बीलपत्र इन्हें अत्यंत प्रिय हैं। इनसे पूजा कर शिव को मनाया जा सकता है। वहीं शाम को भी मंदिरों में शिवमय माहौल रहा।