फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बहादुर डिंपी ने बाइक से भाग रहे स्नैचर्स को स्कूटी से टक्कर मारकर दबोचा

बहादुर डिंपी ने बाइक से भाग रहे स्नैचर्स को स्कूटी से टक्कर मारकर दबोचा

Thu, 06 Jul 2017 01:43 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
बहादुर डिंपी ने बाइक से भाग रहे स्नैचर्स को स्कूटी से टक्कर मारकर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। जिस काम को कई थानों, चौकियों की पुलिस और सीआईए भी मिलकर नहीं कर सकी, वह काम सेक्टर एक की रहने वाली एक बहादुर बेटी ने कर दिया। बहादुर बेटी ने झज्जर रोड स्थित जैनजती वाली गली में बैग छीनकर भाग रहे बाइक सवार को दबोच लिया। अपनी जान की परवाह न करके वह आरोपी का पीछा करती रही।

स्कूटी दौड़ाकर वह स्नेचर की बाइक के पास पहुुंची और स्कूटी से टक्कर मारकर आरोपी को गिरा दिया। आरोपी भागने न पाए, इसके लिए उसने आरोपी को पकड़ भी लिया। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, सेक्टर एक निवासी डिंपी गुलाटी उर्फ नेहा झज्जर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर है। प्रतिदिन की तरह वह बुधवार करीब साढ़े दस बजे ऑफिस जा रही थी। जब वह झज्जर रोड स्थित जैनजती वाली गली से विजय नगर की तरफ मुड़ी तो पीछे से बाइक पर सवार होकर एक युवक आया। आरोपी ने डिंपी के पास आकर अचानक उसका बैग छीन लिया और बाइक दौड़ाकर भागने लगा। डिंपी ने चोर-चोर का शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए स्कूटी उसके पीछे दौड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूरी पर ब्रेकर आने से स्नेचर की बाइक की स्पीड कम हुई तो डिंपी ने अपनी जान की परवाह किए बिना स्कूटी से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे आरोपी और डिंपी दोनों ही सड़क पर गिर गए। डिंपी के पैर और हाथों में चोट आई, लेकिन उसने एकदम खड़ी होकर आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद उससे बैग लेकर शोर मचा दिया। आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। इसके बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी को सौंप दिया गया।


आरोपी की पहचान सुनारिया खुर्द निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की बाइक को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल आरोपी के आपराधिक रिकार्ड का पता लगाया जा रहा है। डिंपी की माता नीलम बुटिक चलाती है और उनके पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed